फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dental College Shimla Students subjected to ragging in Sanjauli; investigation initiated, audio recording also

हिमाचल: डेंटल कॉलेज शिमला के छात्रों से संजौली में रैगिंग, जांच शुरू, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी

Sat, 24 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

 शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों से रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग का यह आरोप कॉलेज के तीन सीनियर छात्रों पर लगाया गया है। 

विज्ञापन
Dental College Shimla Students subjected to ragging in Sanjauli; investigation initiated, audio recording also
डेंटल कॉलेज के छात्रों से रैगिंग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों से रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग का यह आरोप कॉलेज के तीन सीनियर छात्रों पर लगाया गया है। पीड़ित जूनियर छात्रों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल के जरिए तीन शिकायतें रैगिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ भेजी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्हें उपनगर संजौली बुलाकर सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। अस्पताल प्रबंधन को जूनियर छात्रों ने बिना नाम के ई-मेल के जरिये ये शिकायतें भेजी हैं। ई-मेल में सीनियर छात्रों पर मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी से इस मामले पर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में रैगिंग की पुष्टि होती है तो अस्पताल प्रबंधन आरोपी छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लेगा। आरोप है कि संजौली में तीन सीनियर छात्रों ने सात से आठ जूनियर छात्रों को फोन कर बुलाया और कई प्रकार की बातें कही गईं। यह सारा घटनाक्रम संजौली के एक परिसर में हुआ है। इसका ऑडियो रिकॉर्ड भी अस्पताल प्रबंधन खंगाल रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल प्राप्त हुई हैं। इसके बाद कॉलेज से लेकर संजौली तक हुए इस घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इसे लेकर कमेटी ने वीरवार को ही एक बैठक भी कर ली है। अब जांच के आधार पर आगामी रिपोर्ट तैयार होगी। - डॉ. योगेश भारद्वाज, प्राचार्य डेंटल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed