फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Chandigarh Accused in Naitik Murder recovery of weapons

चंडीगढ़ में मुठभेड़: नैतिक मर्डर के आरोपी ने चलाई गोली, एएसआई बाल-बाल बचा; जवाबी फायरिंग में शूटर घायल

Sat, 24 Oct 2026 07:58 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 24 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालने को लेकर डेढ़ साल पहले शुरू हुई रंजिश में वीरवार रात सेक्टर-22 में सनातन धर्म मंदिर के पास बाइक सवार हमलावरों ने ऑटो पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें नैतिक की माैत हो गई थी।

विज्ञापन
Encounter in Chandigarh Accused in Naitik Murder recovery of weapons
चंडीगढ़ में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए।

इसके बाद पुलिस के दो मुलाजिमों ने भी एक-एक फायर किया, जिससे मनमेहर की टांग में गोली लग गई। घायल मनमेहर को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया है। दूसरा आरोपी अर्शमेहर मौके पर ही पुलिस की गाड़ी में मौजूद है। मनमेहर सीपी मॉल में फायरिंग समेत कई अन्य रंगदारी और फायरिंग के मामले में शामिल था।
विज्ञापन




ऑपरेशन सेल की टीम के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखां ने बताया कि सेक्टर 22 में हुए नैतिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। वारदात में इस्तमाल किए गए हथियार की बरामदगी करवाने के लिए गए आरोपी मनमेहरप्रीत ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसे रोकने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दाैरान आरोपी की जांघ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नैतिक ने लॉरेंस के गुर्गे से दिलाई थी धमकी, फिर गई जान
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में 17 वर्षीय छात्र नैतिक की हत्या की जांच में लॉरेंस और बंबिहा गैंग का एंगल सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, नैतिक ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर मनी के जरिये एक नाबालिग को धमकी दिलवाई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो वायरल होने से नाराज नाबालिग ने बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल के दो करीबियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ मिलकर नैतिक के ऑटो का पीछा किया और सेक्टर-22 में फायरिंग कर दी। इसमें नैतिक की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सिकंदर पासवान घायल हो गया। पुलिस ने एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं, हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध आईबी इंस्पेक्टर के बेटे बताए जा रहे हैं। 



दो साल पुरानी रंजिश, इंस्टाग्राम वीडियो से बढ़ा विवाद
पुलिस जांच के मुताबिक, नैतिक और आरोपी नाबालिग के बीच करीब दो साल से विवाद था। 22 अक्तूबर को सेक्टर-44 में नैतिक और उसके साथियों ने नाबालिग के साथ मारपीट की और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग ने लक्की पटियाल के करीबियों से संपर्क किया। रात करीब 9:30 बजे नैतिक अपने दोस्त के साथ ऑटो में सेक्टर-22 की ओर जा रहा था। आरोप है कि स्प्लेंडर बाइक पर नाबालिग समेत तीन लोगों ने ऑटो का पीछा किया और सनातन धर्म मंदिर के पास गोलियां चला दीं। नैतिक की छाती के बाईं ओर गोली लगी, जबकि चालक सिकंदर पासवान के कंधे पर गोली लगी। नैतिक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

एक घंटे में पकड़ा गया नाबालिग
पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे के भीतर एक नाबालिग को काबू कर लिया। पूछताछ में बंबीहा गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों के चंडीगढ़ और मोहाली की अन्य वारदातों से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस उनकी भूमिका, गैंगस्टर कनेक्शन, हत्या की साजिश और हथियारों के स्रोत की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed