सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Dalai Lama to receive International Peace Prize

Dharamshala: दलाई लामा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स ने किया एलान

अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
सार

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए जिन तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हस्तियों का चयन किया है, उसमें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो का नाम भी शामिल है।

Dalai Lama to receive International Peace Prize
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए जिन तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हस्तियों का चयन किया है, उसमें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो का नाम भी शामिल है। यह जानकारी तिब्बतियन वेबसाइट तिब्बत डॉट नेट पर साझा की गई है।

Trending Videos


इसके अलावा जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का नाम भी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। काउंसिल के अनुसार, दलाई लामा को अहिंसा, वैश्विक शांति और सार्वभौमिक करुणा के प्रति आजीवन समर्पण के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण और शांतिपूर्ण विश्व के लिए मार्च के आयोजन से पहले की गई। दलाई लामा को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनमें सबसे प्रमुख 1989 का नोबेल शांति पुरस्कार है। 

इसके अतिरिक्त, उन्हें 2006 में अमेरिकी कांग्रेसनल गोल्ड मेडल, 2012 में टेम्पलटन पुरस्कार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और 2025 में गोल्ड मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा दलाई लामा को कई मानद डॉक्टरेट उपाधियां और अन्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed