सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi Israel Visit Live: इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

करीब नौ साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी नेसेट यानी इस्राइली संसद को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे अपने आधिकारिक दौरे पर इस्राइल पहुंच रहे हैं। 

PM Narendra Modi two days visit Israel India Strategic Partnership Benjamin Netanyahu live updates
इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:25 PM, 25-Feb-2026

PM Modi Israel Visit Live: हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का इस्राइली समकक्ष ने किया स्वागत - फोटो : एक्स/गवर्नमेंट प्रेस ऑफिस, इस्राइल
दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और प्रथम महिला सारा नेतन्याहू ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस्राइली पीएम ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मोदी आपका इस्राइल में स्वागत है।
04:10 PM, 25-Feb-2026

इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इस्राइल पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका स्वागत करेंगे। नौ साल बाद उनका यह दूसरा इस्राइल दौरा है। इस अंतराल में हमास के हमलों के बाद गाजा में दो साल से अधिक समय तक भीषण जंग भी हुई। पीएम मोदी आज नेसेट को भी संबोधित करेंगे। 
03:22 PM, 25-Feb-2026

2017 में पीएम मोदी की पहली इस्राइल यात्रा

2017 में पीएम मोदी इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। 
 
03:20 PM, 25-Feb-2026

राजकीय यात्रा इजरायल-भारत के बीच स्थायी संबंधों को करेगी और मजबूत- पीएम मोदी

इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं इस्राइल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इस्राइल के बीच एक मजबूत और कई तरह की रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में जबरदस्त वृद्धि और तेजी देखी गई है। 
03:16 PM, 25-Feb-2026

PM Modi Israel Visit Live: इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के लिए इस्राइल दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इस्राइल की राजकीय यात्रा कर रहे हैं। बुधवार शाम वह इस्राइल पहुंच गए हैं। जहां एयरपोर्ट पर खुद नेतन्याहू उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी इस्राइली संसद नेसेट को भी संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी इस्राइल दौरे से जुड़े अपडेट यहां पढ़ें....
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed