सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy says Ukrainian officials to meet Trump envoys in Geneva for more Russia talks

Ukraine: 'त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिकी दूतों से मिलेगा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल', जेलेंस्की ने की पुष्टि

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Ukraine: जिनेवा में रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के विशेष दूतों के साथ बैठक करेगा, जिसमें यूक्रेन के पुनर्निर्माण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। पढ़ें रिपोर्ट-

Zelenskyy says Ukrainian officials to meet Trump envoys in Geneva for more Russia talks
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : पीटीआई/एपी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अमेरिकी दूतों से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात रूस के साथ होने वाली एक और त्रिपक्षीय वार्ता से पहले होगी। 
Trending Videos


जेलेंस्की ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर से बातचीत करेंगे। उमेरोव की प्रेस सचिव डायना दावित्यान ने कहा कि यह बैठक जिनेवा में होगी। स्विट्जरलैंड का शहर जिनेवा उसी दिन अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर होने वाली वार्ता की भी मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की शांति पहल के तहत इस वर्ष रूस और यूक्रेन के बीच अबू धाबी और जिनेवा में वार्ता हो चुकी है। लेकिन दोनों देशों के बीच मुख्य मतभेदों को दूर करने में अब तक कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है। रूस का अपने पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध अब पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

ये भी पढ़ें: इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि गुरुवार की बैठक में युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण की संभावित योजना पर विस्तार से चर्चा होगी।
  • उन्होंने बताया कि मॉस्को के अधिकारियों के साथ होने वाली आगामी त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी पर भी बात होगी।
  • जेलेंस्की ने यह भी कहा कि उन्होंने रुस्तम उमेरोव को कैदियों की संभावित अदला-बदली पर चर्चा करने का निर्देश दिया है।
  • उन्होंने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि रूस के साथ वार्ता अगले सप्ताह हो।

भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को नहीं हरा पाया रूस: जेलेंस्की
इससे पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस अपनी बड़ी सेना तथा नागरिक इलाकों पर भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को हरा नहीं पाया है और न ही यूक्रेन की भावना को तोड़ पाया है।

यूक्रेन ने पूर्वी इलाकों में रूसी सेना को पीछे धकेला: युद्ध अध्ययन संस्थान
युद्ध अध्ययन संस्थान ने बताया कि पूर्वी इलाकों में करीब 1,250 किलोमीटर लंबी फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों पर हाल के महीनों में यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना को पीछे धकेला है। वाशिंगटन स्थित इस शोध संस्थान ने कहा कि ये वर्ष 2024 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। लेकिन सैनिकों की कमी के कारण इनके बड़े हमलों में बदलने की संभावना कम है। फिर भी, इससे रूस की वसंत और ग्रीष्मकालीन आक्रमण की योजना में बाधा आ सकती है। यूक्रेन ने लगभग हर रात रूस के भीतर सैन्य और सहयोगी ढांचे पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले जारी रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed