{"_id":"69c6130481a4ddce7c039c68","slug":"dharamsala-if-the-weather-deteriorates-shimla-una-final-will-be-played-under-floodlights-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मौसम खराब हुआ तो फ्लड लाइट्स में होगा शिमला-ऊना का फाइनल, एचपीसीए करेगा नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मौसम खराब हुआ तो फ्लड लाइट्स में होगा शिमला-ऊना का फाइनल, एचपीसीए करेगा नई व्यवस्था
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुरू होने वाले सीनियर अंतर जिला मल्टी डे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैदान में लगी फ्लड लाइटों का उपयोग किया जाएगा। अगर खराब मौसम या कम रोशनी बाधा डालती है तो। पढ़ें पूरी खबर...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार से शुरू होने वाले सीनियर अंतर जिला मल्टी डे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इस बार एक नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। खराब मौसम और कम रोशनी के कारण मैच बाधित न हो, इसके लिए मैदान में लगी फ्लड लाइटों का उपयोग किया जाएगा।
Trending Videos
यह पहल अब तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब इसे घरेलू क्रिकेट में भी लागू किया जा रहा है। यह फाइनल मुकाबला ऊना और शिमला की टीमों के बीच खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने इस मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यदि मैच के दौरान मौसम खराब होता है या प्राकृतिक रोशनी कम हो जाती है, तो तुरंत फ्लड लाइटें जला दी जाएंगी, ताकि खेल बिना रुकावट जारी रह सके। देखा जाता है कि मल्टी डे मैचों (दो या चार दिवसीय) में शाम के समय या खराब मौसम के कारण रोशनी कम हो जाती है, इससे खेल को समय से पहले रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे मैच के परिणाम और खिलाड़ियों की लय पर असर पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए एचपीसीए ने धर्मशाला स्टेडियम में अब घरेलू टूर्नामेंट में भी दूधिया रोशनी के इस्तेमाल का निर्णय लिया है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में घरेलू क्रिकेट का अधिक से अधिक बढ़ावा देने की प्रयास किया जा रहा है। ताकि, प्रदेश से खिलाड़ी निकलकर देश के लिए खेलते नजर आएं। वहीं प्रदेश में क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊना और शिमला के बीच होने वाले मल्टी डे अंतर जिला टूर्नामेंट के फाइनल में अगर मौसम खराब और कम रोशनी में फ्लड लाइट जलाई जाएंगी ताकि मैच कम रोशनी के कारण रोका न जाए। कई बार रोशनी खराब होने के कारण मुकाबले प्रभावित होते हैं। अब ऐसा नहीं होगा।