{"_id":"69ef1bd555d783ae3703c52c","slug":"himachal-news-controversy-over-jbt-teacher-promotions-basis-of-appointments-to-be-investigated-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जेबीटी शिक्षक पदोन्नति पर विवाद, नियुक्ति के आधार की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जेबीटी शिक्षक पदोन्नति पर विवाद, नियुक्ति के आधार की होगी जांच
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2012 से 2017 के बीच नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता तय करने से पहले उनके नियुक्ति आधार की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी अस्थायी वरिष्ठता सूची पर कई जेबीटी शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2012 से 2017 के बीच नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता तय करने से पहले उनके नियुक्ति आधार की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। निदेशालय के इस फैसले से हजारों शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया फिलहाल अधर में लटक गई है।
Trending Videos
विभाग की ओर से जारी अस्थायी वरिष्ठता सूची पर कई जेबीटी शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि सूची सामान्य जेबीटी मेरिट के आधार पर तैयार की गई है, जबकि उनकी नियुक्ति टेट मेरिट के आधार पर हुई थी। ऐसे में पदोन्नति के लिए उनकी वरिष्ठता भी उसी आधार पर तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में 2012 से 2017 के बीच नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के नियुक्ति आधार (टेट मेरिट या सामान्य बैच/मेरिट) की जांच कर प्रमाणित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। यह रिपोर्ट विभागीय ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि दी गई जानकारी पूरी तरह सत्यापित और प्रमाणित होनी चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर पदोन्नति सूची अंतिम रूप लेगी।
विवाद से पदोन्नति प्रक्रिया पर ब्रेक
इस विवाद के चलते जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इस संबंध में निदेशालय का कहना है कि जब तक नियुक्ति आधार स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक किसी भी तरह की पदोन्नति करना उचित नहीं होगा।

शिक्षकों में असमंजस और नाराजगी
मामले को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। टेट मेरिट से नियुक्त शिक्षक खुद को वंचित महसूस कर रहे हैं, जबकि सामान्य मेरिट वाले शिक्षक मौजूदा सूची को सही ठहरा रहे हैं। ऐसे में यह मामला अब गरमा गया है।
प्रवक्ता संघ ने की स्कूलों की समयसारिणी बदलने की मांग
प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच अब स्कूलों की समयसारिणी बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने सरकार से अपील की है कि छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया जाए। संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने बताया कि वर्तमान में स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होते हैं, लेकिन इस समय तक तेज धूप और गर्मी का असर शुरू हो जाता है।

दिनभर तापमान बढ़ता रहता है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ऊना, कांगड़ा, बद्दी, नालागढ़ सहित निचले क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां गर्मी का प्रकोप ज्यादा है, इसलिए इन क्षेत्रों में बदलाव बेहद जरूरी हो गया है। संघ ने सुझाव दिया है कि स्कूलों का समय सुबह जल्दी किया जाए, ताकि भीषण गर्मी से राहत मिल सके। सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित रह सके।

कमेंट
कमेंट X