{"_id":"69aa5a43baf7066e190df5fa","slug":"himachal-pradesh-9629-apply-for-5623-teaching-posts-in-cbse-schools-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 5,623 पदों के लिए 9,629 आवेदन, 7448 ने शुल्क भी चुकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 5,623 पदों के लिए 9,629 आवेदन, 7448 ने शुल्क भी चुकाया
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के 145 सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5,623 शिक्षक पदों के लिए अब तक केवल 9,629 आवेदन ही स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के 145 सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के 5,623 शिक्षक पदों के लिए अब तक केवल 9,629 आवेदन ही स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे हैं। यह संख्या प्रदेश भर में तैनात पात्र शिक्षकों की कुल संख्या की तुलना में काफी कम आंकी जा रही है। शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए पहले 11 से 24 फरवरी तक आवेदन मांगे थे, लेकिन शिक्षकों के कम रुझान को देखते हुए तिथि को पांच मार्च तक बढ़ा दिया गया था।
Trending Videos
बोर्ड के पास तीन मार्च तक पहुंचे आवेदनों में से 7,448 ने ही फीस जमा की है, जबकि 2,181 आवेदन बिना फीस के अधूरे पड़े हैं। शिक्षा बोर्ड के पास पहुंचे आवेदनों में लेक्चरर ज्योग्राफी के 134 पदों के लिए मात्र 60 आवेदन ही पूरी तरह से भरे पाए गए हैं, जबकि 13 आवेदकों ने फीस जमा नहीं करवाई है। लेक्चरर सोशियोलॉजी के 134 पदों के लिए कुल 21 आवेदन पहुंचे हैं, जिनमें चार की फीस अभी लंबित है। इसके अलावा लेक्चरर साइकोलॉजी के 134 पदों के लिए मात्र 7 आवेदन पहुंचे हैं, जिनमें से 4 आवेदकों ने अभी फीस जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर मांगे गए आवेदनों की कम संख्या के चलते अब आवेदन करने की तिथि को 5 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। अभी तक साढ़े नौ हजार के करीब आवेदन पहुंचे हैं, जबकि आवेदन करने की तिथि अभी तक शेष है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
किस पद के लिए कितने आवेदन
लेक्चरर बॉयोलॉजी के लिए 150, लेक्चरर कैमिस्ट्री के िलए 161, लेक्चरर फिजिक्स के िलए 161, लेक्चरर गणित के लिए 160, लेक्चरर कॉमर्स के लिए 288, लेक्चरर इकोनोमिक्स के लिए 167, लेक्चरर अंग्रेजी के लिए 384, लेक्चरर राजनीति शास्त्र के लिए 182, लेक्चरर इतिहास के लिए 182, लेक्चरर हिंदी के लिए 182, लेक्चरर ज्योग्राफी के लिए 134, लेक्चरर सोशियोलॉजी के लिए 134, लेक्चरर संस्कृत के लिए 134, लेक्चरर म्यूजिक के लिए 134, लेक्चरर आईपी के लिए 134, लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन के लिए 134, लेक्चरर साइकोलॉजी के लिए 134, डीपीई के लिए 140, टीजीटी आर्ट्स के लिए 480, टीजीटी मेडिकल के लिए 244, टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 244, शास्त्री के लिए 221, भाषा अध्यापक के लिए 239, ड्राइंग मास्टर के लिए 179, फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 147, जेबीटी के लिए 640 ने आवेदन किए हैं।