सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman murders husband with help of lover after he protests against her illicit relationship

कातिल बीवी का खुला राज: प्रेमी संग मिल पति को ऐसे मारा, फिर शव के साथ किया ये सलूक; देवर के चौंकाने वाले आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी कल्लो ने प्रेमी बबलू संग पति ओमपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने कल्लो को हिरासत में लिया है।

Woman murders husband with help of lover after he protests against her illicit relationship
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में अवैध संबंधों के विरोध पर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर दी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है।

Trending Videos

मामला गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव का है। यहां पर किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में ओमपाल (35) सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पूर्व उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कल्लो के साथ हुई। जिससे उन पर तीन बच्चे रविकांत, बेटी साक्षी और बेटा बादल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। उनके छोटे भाई जोगेश ने मृतक की पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, उनकी भाभी का बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

जिसका ओमपाल विरोध करते थे। वह अपने प्रेमी के साथ कई बार गई। एक बार तीन-चार महीने उसके साथ रहकर अपने घर आई थी। दो महीने पूर्व भी उसके साथ चली गई थी। कई दिन बाद घर आई थी। चार मार्च को होली के रंग के दिन बबलू गांव में आया तो ओमपाल की उससे कहासुनी हो गई थी। वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

बुधवार रात को बबलू व कल्लो ने उनके भाई की फांसी लगाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कल्लो से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed