{"_id":"69a9eab35b3ca1adb707d36f","slug":"ambulance-drivers-body-found-family-alleges-lynching-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158675-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एंबुलेंस चालक का शव मिला, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एंबुलेंस चालक का शव मिला, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। जलालपुर कलां में बुधवार को होली खेलने के बाद घूम रहे पूर्व एंबुलेंस चालक सुरेंद्र सिंह का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस के चालक थे। कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल घर पर ही थे। बुधवार दोपहर उन्होंने अपने परिवार के साथ होली खेली थी।
इसके बाद वह अपने घर के सामने घूम रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान उधर से गुजरी एक बाइक ने उन्हें साइड मार दी। घायल होने के बावजूद उन्होंने बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा किया। इसके लगभग आधा घंटा बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और रोते-बिलखते परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने बाइक सवार दोनों युवकों पर सुरेंद्र सिंह को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत कराया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए गांव और अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला पेड़ से बाइक टरकाने का प्रतीत होता है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos