सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth shot in Rajabpur, condition critical

Amroha News: रजबपुर में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in Rajabpur, condition critical
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। नौकर से मारपीट करने का कारण पूछने पर दबंगों ने किसान के बेटे शुभम चौधरी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए बाइक भाग निकले। घायल शुभम को पहले सीएचसी जोया, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी में अमित कुमार का परिवार रहता है। आराेप है कि दो मार्च को करीब तीन बजे अमित कुमार का घरेलू नौकर जसवीर के साथ गांव के रहने वाले लक्षय और गजरौला क्षेत्र के बलदाना असगर अली निवासी शुभ कुमार ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे अमित कुमार के बेटे शुभम चौधरी आरोपियों से मारपीट के बारे में पूछा तो लक्षय ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली शुभम के दाहिने हाथ और कमर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।
परिजन शुभम चौधरी को लहूलुहान हालत में जोया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर मेरठ भेजा गया। वर्तमान में शुभम का इलाज मेरठ के गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में लक्षय और शुभ कुमार कुमार के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed