{"_id":"69a9eae136ad849dd20e543a","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158714-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर प्रेमी के साथ हत्या करने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मृतक की पत्नी की गिरफ्तारी होने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कहने पर हरकत में आई पुलिस ने उसेे हिरासत में लिया।
मामला थाना क्षेत्र के गंगा के टापू में बसे गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई बुधवार रात घर सोया था। बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे उसके भाई की पत्नी के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसे फंदे पर झूलते देखा। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। सबकी मौजूदगी में शव नीचे उतारा गया।
परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव में पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मृतक की पत्नी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। कहा कि जब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पर हरकत में आई थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने युवक की पत्नी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। पुलिस का पक्ष लेने के लिए इंस्पेक्टर व सीओ को फोन किया गया, लेकिन दोनों का ही फोन नहीं उठा।
आठ महीने पूर्व अपने प्रेमी संग चली गई थी मृतक की पत्नी
मृतक युवक के भाई समेत गांव के कई लोगों नेे युवक की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई ने कहा कि आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक से मृतक की पत्नी के अवैध संबंध हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आठ महीने पूर्व महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह कई दिन वापस लौटकर आई थी।
Trending Videos