सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Zeeshan, Gulfam's body was also buried in Saidan Gali.

Amroha News: जीशान के बाद सैदनगली में गुलफाम का शव भी हुआ सुपुर्द-ए-खाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
After Zeeshan, Gulfam's body was also buried in Saidan Gali.
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के आरोपी जीशान और उसके सगे बड़े भाई गुलफाम को पुलिस ने मुठभेड़ में देर कर दिया है। सोमवार रात को जीशान का शव सैदनगली पहुंचा था और पुलिस की मौजूद में उसका दफीना हुआ था। इसके बाद बुधवार रात को उसके बड़े भाई गुलफाम का शव पहुंचा और रात में ही उसका भी दफीना कर दिया गया। परिवार के लोग गम में पूरी तरह से खामोश हो गए हैं। मोहल्ले के लोग भी दोनों भाइयों के कृत्य और पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई से हैरान हैं।
Trending Videos

27 फरवरी को गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके कार्यालय में चाकुओं से हमला हुआ था। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में सैदनगली के दो भाइयों जीशान और गुलफान का नाम सामने आया था। एक मार्च को पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसका दफीना अगले दिन सैदनगली में हुआ था। इसके बाद तीन मार्च की रात को पुलिस ने गुलफाम को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बुधवार की रात को गाजियाबाद पुलिस की मौजूदगी में गुलफाम के शव का भी दफीना सैदनगली में ही किया गया। दफीने के दौरान उनके कुछ रिश्तेदार, मोहल्ले एवं परिवार के लोग मौजूद रहे। गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लकड़ी की कारीगरी का काम करने नोएडा गया था। वहां उसने अपना घर बसाया, शादी की और वर्तमान में उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी भी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने गया गुलफाम अपराध की दुनिया के दलदल में इस कदर फंस जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटों को पुलिस से भी बड़ी सजा देता..
सैदनगली। जीशान और गुलफाम के पिता बुनियाद अली का कहना है कि दोनों बेटों का एनकाउंटर हो गया। कुछ तो सच्चाई है। ये जुनूनी मामला लगाता है। लेकिन सजा देने के लिए कोर्ट है। दोनों को जेल भेजा जाता तो बेहतर होता। यदि मुझे पता होता तो मैं ऐसी सजा देता जो पुलिस भी नहीं दे पाई। उनका कहना है कि इस घटना से किसी अन्य का कोई लिंक नहीं है।

लोनी पुलिस ने घर से बरामद की बाइक
सैदनगली। मंगलवार की रात को लोनी पुलिस ने सैदनगली स्थित बुनियाद अली के घर से एक बाइक बरामद की। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है। बुनियाद अली का कहना है कि वह बाइक उनकी थी। जिससे दोनों भाई नोएडा आते जाते थे। यह बाइक दिल्ली नंबर की थी। जो जीशान के मामा के बेटे के नाम पर खरीदी थी। थाना अध्यक्ष सैदनगली का कहना है कि बुनियाद अली के घर लोनी पुलिस ने एक बाइक जरूर बरामद की है लेकिन उस बाइक का घटना से क्या संबंध है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कट्टरपंथी संगठन से कनेक्शन तलाश रही पुलिस
सैदनगली। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के आरोपी दो भाइयों जीशान और गुलफाम को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। दोनों मोबाइलों की सीडीआर के माध्यम से गाजियाबाद पुलिस जांच कर रही है। दोनों की इंस्टाग्राम आइडी पर अपलोड की गई पुरानी एवं नए वीडियो की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि यह हमला कट्टरपंथी होने का ही नतीजा है। हो सकता है दोनों भाइयों के तार किसी कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed