सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Pradesh Now even those with 27 percent marks can become JBT teachers

हिमाचल प्रदेश: अब 27 फीसदी अंक लेने वाले भी बन सकेंगे जेबीटी शिक्षक, होगी काउंसलिंग; दो चरणों में आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में कम अंक लेने के बाद भी जेबीटी शिक्षक बन पाएंगे। ये मौका दिया है हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने। जानें विस्तार से...

Himachal Pradesh Now even those with 27 percent marks can become JBT teachers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वर्ष 2025 में आयोजित हुई डीएलएड सीईटी-2025 की प्रवेश परीक्षा में 27 फीसदी से कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में जेबीटी शिक्षक बन सकेंगे। कम अंक लेने के बाद भी जेबीटी शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी पार करने का मौका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया है। इस दौरान निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में रिक्त पड़ी 697 सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड चार से 12 फरवरी तक दूसरे फेस के तहत दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया को आायेजित कर इन रिक्त सीटों को भरने की कोशिश करेगा। हालांकि पहले हुई काउंसलिंग के तहत चयनित अभ्यथ्रियों का करीब 3 माह का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार पूर्व में पहले फेस में आयोजित चारा चरण की काउंसलिंग के बाद बची 697 सीटों को भरने के लिए चार से 12 फरवरी तक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में 321 सबसिडाइज्ड और 376 नॉन सबसिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग होगी। फेज-2 के तहत चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसमें पहले चरण की प्रक्रिया चार से 7 फरवरी, जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को 44 और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जबकि 5 को 43 से 41, 6 फरवरी को 40 से 38 और सात फरवरी को 35 से 37 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान 10 फरवरी को 34 से 32, 11 को 31 से 28 और 12 फरवरी को 27 और इससे कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे।

प्राइवेट डाइट संचालकों की मांग के बाद रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों में ढील दी गई है। दूसरे फेस के तहत दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान यदि शेड्यूल के तहत बची हुई सीटें काउंसलिंग के बीच में भर जाती हैं तो उसी दिन से काउंसलिंग प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट सूची एवं दिशा-निर्देंशों के तहत निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग के लिए पहुंचना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी को अपने साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित अन्य दस्तावेज भी साथ लाने होंगे। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed