Live
Magh Purnima 2026 Live: त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 8 बजे तक करीब 90 लाख ने किया स्नान
{"_id":"697eb774bf374dc4510625fc","slug":"prayagraj-magh-purnima-2026-live-maghi-purnima-puja-snan-triveni-sangam-photos-video-news-in-hindi-2026-02-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Magh Purnima 2026 Live: त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, 8 बजे तक करीब 90 लाख ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Magh Purnima Prayagraj Snan Live Updates : प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है।
Prayagraj Magh Purnima
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:26 AM, 01-Feb-2026
पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं श्रद्धालु
प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं।10:22 AM, 01-Feb-2026
'अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा'
प्रयागराज में माघी पूर्णिमा के मौके पर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्र नंद ने कहा कि इस दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने से जीवन में पवित्रता आएगी और नकारात्मक प्रवृत्तियां खत्म होंगी... अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा... यहां की व्यवस्थाएं अच्छी हैं...."#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the Maghi Purnima, Jagatguru Swami Narenndra Nand says, "... Taking a holy dip at the Triveni Sangam during this period will bring purity into one's life, destroying negative tendencies... If people embrace Sanatan Dharma, there will be peace… https://t.co/lV6xBYBtR7 pic.twitter.com/x3tpDCBtO7
— ANI (@ANI) February 1, 2026
10:15 AM, 01-Feb-2026
'यहां सुविधाएं अच्छी हैं... मेरा परिवार यहीं है'
एक श्रद्धालु एचआर मिश्रा कहते हैं, "यहां सुविधाएं अच्छी हैं... मेरा परिवार यहीं है... यहां बिल्कुल भी ठंड नहीं है... मैं पिछले साल भी यहां आया था।09:26 AM, 01-Feb-2026
'हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है'
माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। मेले के अधिकारी ऋषि राज ने कहा, हम रात 12 बजे से यहां हैं। तब से पवित्र स्नान जारी है... सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने पवित्र स्नान किया है। हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है... हम भीड़ की निगरानी कर रहे हैं... मुख्य मकसद यह है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो... हमने एक ह्यूमन चेन बनाई और भीड़ को यमुना किनारे की ओर मोड़ा..."08:47 AM, 01-Feb-2026
सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख ने लगाई डुबकी
माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।08:06 AM, 01-Feb-2026
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ी
संगम नोज से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टर मुनेंद्र वाजपेई के मुताबिक सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ने लगी थी। सुबह छह बजे तक लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 AM, 01-Feb-2026
प्रयागराज त्रिवेणी पर आस्था का महासागर
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः बेला से ही अपार श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना शुरू की। अब तक लगभग 60 लाख श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगाकर भारत की सनातन संस्कृति एवं परंपराओं का साक्षात् दर्शन करा चुके हैं। सनातन परंपराओं का पालन करते कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का यह विहंगम दृश्य आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत है।07:43 AM, 01-Feb-2026
