सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver Price Crash new deals halted find out how much the price reached

Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट, रोक दिए गए नए सौदे; जानें कितना पहुंचा भाव

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

चांदी की कीमतों में चल रही तेजी के बाद अचानक से भाव गिरे, तो निवेशकों के पसीने छूट गए। वहीं कारोबारियों ने सभी नए सौदे रोक दिए हैं। अब देखो और इंतजार करो की नीति अपनाई गई है। 

Silver Price Crash new deals halted find out how much the price reached
चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चांदी के भाव शुक्रवार को तेजी से गिरे, जिसका असर शनिवार को सराफा बाजार पर नजर आया। पूरे दिन चांदी के नए सौदे हुए ही नहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारियों ने चांदी के सभी नए सौदे रोक दिए और देखो एवं इंतजार करो की नीति अपना ली है। बाजार में चांदी की जबरदस्त गिरावट से खलबली मची हुई है, जिस वजह से हाजिर बाजार में चांदी खरीद में हाथ डालने को कोई तैयार नहीं हुआ। बजट के बाद ही कारोबारी चांदी की खरीद बिक्री पर रुख करेंगे।
Trending Videos




 

चांदी के साथ ही सोने के दाम में भी गिरावट नजर आई। चांदी का दो दिन पहले भाव चार लाख रुपये को पार कर गया था, लेकिन एकाएक गिरावट ने सराफा कारोबारियों को एक पल के लिए भी चैन से नहीं बैठने दिया। एमसीएक्स पर चांदी के भाव पर दिन भर नजरें जमाए रहे। दरअसल, चांदी के भाव एक साल में ही चार गुना से ज्यादा पहुंच गए। निवेशक सोने की जगह चांदी में निवेश कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार की बड़ी गिरावट के बाद किनारी बाजार, नमक की मंडी, फाटक सूरजभान, शाहगंज बाजार समेत सराफा बाजार में शनिवार को चांदी की खरीद नहीं हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स पर 2.92 लाख पर लोअर सर्किट लगामल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को चांदी 3.89 लाख रुपये से शुरू हुई थी, जो 2.92 लाख रुपये तक गिरी। लोअर सर्किट लगने के बाद चांदी के भाव देखकर कारोबारी सदमे में आ गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव पर नजर डाली, लेकिन बार-बार उतार चढ़ाव और चांदी के भाव में बड़े अंतर के कारण कारोबारी हिम्मत नहीं जुटा सके।

शनिवार को एमसीएक्स बंद रहा, ऐसे में बजट पर सराफा कारोबारियों की निगाहें जमी हुई हैं। हाजिर बाजार में निवेशकों के साथ ग्राहक भी चांदी के भाव में गिरावट देखकर अभी इंतजार की मुद्रा में है। ग्राहकों को उम्मीद है कि चांदी में ऐसा ही एक झटका और आ सकता है।

अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक चांदी में तेजी थी, लेकिन अब शुक्रवार के बाद कारोबारी नए सौदे नहीं कर रहे हैं। चांदी कभी भी बड़ा झटका दे सकती है, इसलिए अब नए सौदे रोककर बजट का इंतजार कर रहे हैं।

श्रीसराफा कमेटी के मंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया कि बाजार में पूरे दिन सन्नाटा रहा है। ग्राहक क्या निवेशक तक नहीं खरीदने आए। सोने के आभूषण की तो खरीद रही, लेकिन चांदी की अस्थिरता से खलबली मची हुई है। कईयों को तगड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed