सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Haripuradhar bus accident Overloaded bus a part was broken driver and conductor licenses had expired

हरिपुरधार बस हादसा: किसकी गलती? ओवरलोड बस; टूटा था पुर्जा, ड्राइवर-कंडक्टर के लाइसेंस एक्सपायर; जानें

धर्म सिंह तोमर, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Haripurdhar Accident Causes: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जो बस हादसा हुआ था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी उसमें जांच में खुलासा हुआ है कि बस ओवरलोड थी। वहीं, बस के स्किड होने का प्रमाण टीम को नहीं मिला है। जांच में सामने आया है कि चालक व परिचालक के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे। 

Haripuradhar bus accident Overloaded bus a part was broken driver and conductor licenses had expired
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिला सिरमौर के हरिपुरधार में 9 जनवरी को हुए निजी बस हादसे के कारणों की जांच पूरी हो गई। जांच में सामने आया है कि ओवरलोड बस टूटे पुर्जों के साथ दौड़ रही थी। यांत्रिक और मानवीय चूक से यह हादसा हुआ है।
Trending Videos

संगड़ाह के एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने हादसे के कारणों को सामने लाते हुए अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में हादसे के चौंकाने वाले कारणों के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में हादसा यांत्रिक और मानवीय त्रुटि से होना पाया गया है। बस ओवरलोड पाई गई। जांच में पता चला है कि बस का जे-क्राॅस टूटा हुआ था। यह यूनिवर्सल ज्वाइंट क्रॉस इंजन की ड्राइव को टायर तक पहुंचाने वाला शाॅफ्ट होता है, जो वाहन की दिशा को कवर करता है। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री सवार थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवरलोड होने के चलते वह टूटा होगा। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां बस के स्किड होने का प्रमाण टीम को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए दायीं तरफ बस को मोड़ा गया, जिसके साथ ही बस सामने की तरफ से ढांक से नीचे गिर गई और तीन बार पलटी।

जांच एसडीएम की अध्यक्षता में सहायक अभियंता मेकेनिकल, संगड़ाह थाना के एसएचओ ने की। एचआरटीसी के 30 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मेकेनिकों की भी मदद ली गई। बस 15 साल से अधिक पुरानी थी, लेकिन बस का फिटनेस प्रमाणपत्र था। जांच में सामने आया है कि चालक व परिचालक के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।

यह है मामला
बता दें कि जिला के हरिपुरधार में 9 जनवरी को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में मासूम बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 61 लोग घायल हुए थे। हादसे के अगले दिन उपायुक्त सिरमौर ने हादसे के कारणों की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की थी।

हादसे के कारणों की जांच के लिए गठित टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। हादसे का कारण यांत्रिक और मानवीय त्रुटि सामने आया है। रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दी गई है। -प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed