{"_id":"697ec3c29c5773fd2f09a277","slug":"muzaffarpur-bihar-news-criminal-looted-bussinessman-bike-and-cash-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3902163-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मारपीट के बाद बाइक और 40 हजार रुपये ले उड़े बेखौफ अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मारपीट के बाद बाइक और 40 हजार रुपये ले उड़े बेखौफ अपराधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कारोबारी से लूट की। बदमाश बाइक और 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
कारोबारी से मारपीट के बाद लूट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के बुलंद हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। इस घटना में अपराधी कारोबारी की बाइक और 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामला तुर्की थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस जांच में जुटी हुई है।
तुर्की सरैया पथ पर हुई लूट
घटना तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की सरैया पथ स्थित छाजन गांव के पास की बताई जा रही है। कर में ईस्टर्न स्टेट के पास दो गाड़ियों पर सवार तीन अपराधियों ने एक व्यवसायी को रोक लिया और पिस्तौल की नोक पर उससे अपाचे बाइक और 40 हजार रुपये लूट लिए।
दुकान बंद कर घर लौट रहा था कारोबारी
पीड़ित व्यवसायी धीरज ठाकुर, जो कुढ़नी थाना क्षेत्र के थतिया गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वे मिठनपुरा स्थित अपनी दुकान बंद कर मुजफ्फरपुर से अपने घर लौट रहे थे। देर रात मेडिकल कॉलेज से आगे बढ़ने पर कर में ईस्टर्न स्टेट के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर रोका।
पढ़ें- Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील
मारपीट के बाद फरार हुए अपराधी
धीरज ठाकुर के अनुसार अपराधियों ने रोकने के बाद उनके साथ मारपीट की और फिर बाइक तथा 40 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और देर रात आवाजाही को लेकर भय का वातावरण देखा जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही फरार अपराधियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन