सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic End to Social Media Dispute: Businessman Suraj Bihari Shot Dead in Purnia, Police Under Fire

सूरज बिहारी हत्याकांड: इंस्टाग्राम विवाद ने ली मशहूर ब्लॉगर की जान, रूह कंपा देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Suraj Bihari Murder Case: पूर्णिया में इंस्टाग्राम विवाद सुलझाने गए ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का तांडव साफ दिख रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह और स्नेहिल झा अब भी फरार हैं।

Tragic End to Social Media Dispute: Businessman Suraj Bihari Shot Dead in Purnia, Police Under Fire
सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्णिया के मशहूर बिजनेसमैन और चर्चित ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने 27 जनवरी की उस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी है। मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक पर हुई इस वारदात की जड़ में इंस्टाग्राम पर एक लड़की (गर्लफ्रेंड) के पोस्ट को लेकर हुआ मामूली विवाद सामने आया है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय यादव और सूरज शर्मा का विवाद इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर लड़की के बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा से हुआ था। सूरज बिहारी एक सुलझे हुए इंसान के नाते अपने गार्ड के साथ इस विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सूरज बिहारी सड़क पर टहलते हुए इंतजार कर रहे थे, वहीं पर कुछ लोग मौजूद थे। तभी कुछ दूरी पर कहासुनी की आवाज सुनकर वे तेजी से उस ओर दौड़ते हैं। वीडियो के अनुसार सफेद रंग की दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां पहुंचते हैं और धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है।



पढ़ें- सूरज बिहारी हत्याकांड: पुलिस को मिली पहली सफलता, एक आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार; अन्य फरार की तलाश जारी

इसी बीच 30 सेकंड के अंदर ही तीसरी बाइक पर सवार एक और अपराधी वहां आता है और पहले हवाई फायरिंग कर दहशत फैला देता है। इसके तुरंत बाद वह सीधे सूरज बिहारी पर गोलियां बरसाना शुरू कर देता है। पहली गोली उनके सीने में, दूसरी पेट में और तीसरी बाईं बांह में लगी। गोली लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कुछ दूर तक दौड़कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंतत: वे सड़क पर गिर गए। आनन-फानन में भाई और गार्ड की मदद से उन्हें स्कॉर्पियो से लाइन बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड में स्नेहिल झा के साथ ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह का नाम प्रमुखता से आया है। 

गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी ब्रजेश सिंह पहले भी बच्चा जेल गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त रह चुका है। वहीं, अपराधियों को पनाह और संल्प्तिता के आरोप में केपी मार्केट निवासी श्रवण दास के पुत्र विशाल कुमार को पुलिस ने एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही कन्हैया झा और ब्रजेश सिंह जैसे अपराधी कार से सिलीगुड़ी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed