सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Property worth 10 lakhs stolen from house amidst wedding preparations, thieves took all cash and jewelry

Bihar Crime: शादी की तैयारी के बीच घर में दस लाख की संपत्ति चोरी, नकदी-जेवरात सब ले गए चोर; सदमे में परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी के बीच घर में भीषण चोरी हुई। चोर नकदी, जेवरात, मोबाइल समेत करीब 10 लाख की संपत्ति ले गए। परिवार सदमे में है, पुलिस जांच में जुटी है।

Property worth 10 lakhs stolen from house amidst wedding preparations, thieves took all cash and jewelry
शादी की तैयारी के बीच घर में भीषण चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में सदमे का माहौल है, वहीं गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Trending Videos

 
रात के समय घर में घुसे चोर
घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के महदेया चैनपुर गांव की है। बताया गया है कि चोर रात के समय घर में घुसे और गृहस्वामी के पास से चाभी निकालकर घर के कमरों को खोला। इसके बाद घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी की चल रही थी तैयारी
पीड़ित गृहस्वामी सुरेंद्र सहनी ने बताया कि हाल ही में उनका नया घर बना है और एक दिन पहले ही छत की ढलाई हुई थी। इसी बीच उनके बेटे की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। घर के सभी लोग शादी से जुड़े सामानों की खरीदारी कर चुके थे और तैयारियों में व्यस्त थे।

भीषण चोरी की वारदात
 
सुबह उठने पर बिखरा मिला सामान
सुरेंद्र सहनी के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। सुबह उठने पर देखा कि घर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है। परिवार के सदस्यों को इस बात का भी आभास हुआ कि रात में किसी तरह का नशा सुंघा दिया गया था, क्योंकि किसी की नींद नहीं टूटी और सभी बेहोशी जैसी हालत में थे।

भीषण चोरी की वारदात

पढ़ें- Bihar Crime: कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मारपीट के बाद बाइक और 40 हजार रुपये ले उड़े बेखौफ अपराधी
 
जेवरात, नकदी और मोबाइल की चोरी
चोर शादी के लिए खरीदे गए जेवरात के अलावा कई अन्य सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। घर में रखे दो मोबाइल फोन भी चोरी हो गए हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार इस घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
 
पूरे मामले को लेकर मीनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। घर की संपत्ति चोरी होने की पुष्टि हुई है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed