सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   HP Board Dharamshala No merit list will be prepared for the Class 10 exams to be held in March know the reason

HP Board Dharamshala: मार्च में होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा की नहीं बनेगी मेरिट लिस्ट, जानें वजह

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बाद इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। जानें विस्तार से...

HP Board Dharamshala No merit list will be prepared for the Class 10 exams to be held in March know the reason
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के हित में अहम फैसला लिया है। मार्च 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बाद इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मई-जून 2026 में प्रस्तावित दूसरी बार की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही एक साथ अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना लागू की है। अपने अंकों से असंतुष्ट या दो मुख्य विषयों में फेल अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा अवसर देना है। इसी कारण मार्च की परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट न निकालने का निर्णय लिया गया है, ताकि पहली परीक्षा के बाद मेरिट जारी कर दोबारा संशोधन की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस व्यवस्था से छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव भी कम होगा। पहली परीक्षा में अपेक्षित परिणाम न आने पर विद्यार्थी निराश होने के बजाय दूसरी परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। अंतिम रूप से जब दोनों परीक्षाओं की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तभी विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार दो बार बोर्ड परीक्षा योजना को लागू कर रहा है। इसके चलते पहली परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी। इसके बाद अपने अंकों से असंतुष्ट या दो मुख्य विषयों में फेल अभ्यर्थियों के लिए मई-जून माह में दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूसरी आयोजित होने वाली परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

शिमला में आठ केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा देने के लिए उमड़े अभ्यर्थी
शिमला शहर के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया गया। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स, ऑकलैंड हाउस, सेंट एडवर्ड स्कूल सहित कुल आठ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। कई अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है। पहले सत्र में प्राथमिक स्तर के लिए और दूसरे सत्र में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा हुई।

जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिमला पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की सख्ती से जांच की जा रही है। सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटुथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया। प्रशासन की ओर से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed