सब्सक्राइब करें

Live

UP Budget 2026 Live: विपक्ष के हंगामे के बीच हुआ राज्यपाल का भाषण, लगाए गो-बैक गो-बैक के नारे

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Uttar Pradesh Vidhan Mandal Budget Session Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। उन्होंने सरकार का एजेंडा बताया। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचे।

UP Vidhan Mandal Budget Session 2026 Live Anandiben Patel's address Cm Yogi Akhilesh Yadav Updates in Hindi
सदन में हंगामा करते विपक्षी विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:45 AM, 09-Feb-2026

सपा विधायकों ने सदन में किया जमकर हंगामा

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। गो-बैक, गो-बैक के नारे लगाए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
11:23 AM, 09-Feb-2026

विपक्षी विधायक लगा रहे गो-बैक, गो-बैक के नारे

राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्षी विधायक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। वह गो-बैक, गो-बैक के नारे लगाते रहे। 
11:18 AM, 09-Feb-2026

विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण

विधान सभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण - फोटो : UP Govt YT Channel
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के साथ शुरू हुआ। विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी भी शुरू रही। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में छह करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है।
10:54 AM, 09-Feb-2026

विधान मंडल डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर

सीएम ने कहा कि विधान मंडल वाकई डेमोक्रेसी का एक जरूरी पिलर है। यह बातचीत से काम करती है, कार्यवाही में रुकावट डालकर नहीं। अगर कोई सदस्य कोई मुद्दा उठाना चाहता है, तो कार्यवाही में रुकावट डालना, एक तरह से, उन्हीं मुद्दों को कमज़ोर करने की कोशिश है जिन पर वे ध्यान खींचना चाहते हैं।
10:51 AM, 09-Feb-2026

सदन में पेश किया जाएगा इकोनॉमिक सर्वे

सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : UP Govt YT Channel
सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज गवर्नर के भाषण के बाद उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक सर्वे भी सदन में पेश किया जाएगा। यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी इकोनॉमिक उपलब्धियां पेश कर रही है। हम यह बताना चाहेंगे कि हमने उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से निकालकर भारतीय इकोनॉमी में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों को इन सभी बातों और उत्तर प्रदेश में इकोनॉमिक तरक्की के इस सफर के बारे में जानने का हक है। इन सभी पहलुओं को शामिल करते हुए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट भी आज सदन में पेश की जाएगी। मेरा मानना है कि यह रिपोर्ट गवर्नर के भाषण पर चर्चा के दौरान और बजट चर्चा के दौरान सभी सदस्यों के लिए अपने डेटा पेश करने और चर्चा करने के लिए एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट होगी।
10:37 AM, 09-Feb-2026

सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा

सपा ने उठाया एसआईआर व फार्म-7 का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक जाहिद बेग एसआईआर व फार्म-7 के मुद्दे को लेकर विधानसभा पहुंचे। वह नारे लिखी तख्ती लेकर विधानसभा में नारेबाजी करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 AM, 09-Feb-2026

विधानसभा में हंगामे पर सपा को कांग्रेस का समर्थन

सपा विधायकों के साथ आराधना मिश्रा मोना - फोटो : अमर उजाला
नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने सपा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
10:25 AM, 09-Feb-2026

विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन

विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
10:17 AM, 09-Feb-2026

साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा

साइकिल से विधानसभा पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
सपा से एमएलसी आशुतोष सिन्हा बजट सत्र में शामिल होने साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वह वाराणसी मे मंदिर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर आए हैं। इसे वह प्रमुखता से उठाएंगे। 
10:13 AM, 09-Feb-2026

अभिभाषण के बाद निपटाए जाएंगे विधायी कार्य

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य सरकार द्वारा विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed