{"_id":"69896354752b1d8d0e03f3e1","slug":"ghaziabad-suicide-case-police-have-sent-names-of-four-games-to-government-recommending-that-they-be-banned-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद सुसाइड में खुलासा: निशिका के सीने से चिपककर गिरी पाखी, फिर प्राची कूदी; इन 4 गेम पर लगेगा प्रतिबंध!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद सुसाइड में खुलासा: निशिका के सीने से चिपककर गिरी पाखी, फिर प्राची कूदी; इन 4 गेम पर लगेगा प्रतिबंध!
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:58 AM IST
सार
गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में चार गेम के नाम पुलिस ने शासन को भेज दिए हैं। इन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में मिले सुसाइड नोट में इनका जिक्र है।
विज्ञापन
1 of 14
Ghaziabad Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है। इसमें चार गेम के नाम भी लिखकर भेजे हैं। पुलिस की ओर से इन पर देश में प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।
मंगलवार देर रात हुए इस हादसे के पीछे शुरुआत से कोरियन कल्चर व गेम की लत होने की बात कही जा रही है। किशोरियों ने जिस कमरे से कूदकर जान दी, वहां मिले सुसाइड नोट में जिन पसंदीदा चीजों के नाम लिखे हैं, उनमें चार गेम भी हैं। इनके नाम क्रमशः पॉपी प्लेटाइम, द बेबी इन यलो, ईविल नन और आई-स्क्रीम हैं।
Trending Videos
2 of 14
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा है कि ये उनके पसंदीदा गेम हैं, जिन्हें वह खेलते भी हैं। हालांकि, उसी कमरे में मिले मोबाइल फोन में पुलिस को कोई भी गेम नहीं मिला। अब पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। इसमें उक्त चारों गेम पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
वहीं, पुलिस मुख्यालय की ओर से आत्महत्या मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए एक सप्ताह दिया गया है। मामले की जांच एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह कर रहे हैं। साक्ष्य एकत्र करने से लेकर पूछताछ व बयान दर्ज कराने की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई है।
4 of 14
एंबुलेंस में शव को लेकर जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रेडिट कार्ड कार्यालय में काम करती थी टीना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में चेतन ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने गाजियाबाद में ही क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम शुरू किया था। इसके लिए एक कार्यालय खोला था, जहां टीना को नौकरी पर रखा। बाद में टीना से तीसरी शादी कर ली। चेतन की अन्य दो पत्नियों की मां सुनीता से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
5 of 14
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से छीना एक मोबाइल फोन बरामद
हादसे के बाद पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि कोरियल कल्चर व मोबाइल की लत को देखते हुए चेतन ने निशिका और प्राची से मोबाइल फोन छीन लिए थे। इसके बाद से पुलिस दोनों मोबाइल के आईएमईआई नंबर ट्रेस कर रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।