Live
Bihar Vidhan Sabha LIVE: पप्पू यादव मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP विधायक ने डिप्टी CM से क्या सवाल पूछा?
{"_id":"698971452368ca81f80a86d5","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-updates-opposition-attack-tejashwi-yadav-on-nitish-kumar-bihar-budget-2026-2026-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha LIVE: पप्पू यादव मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP विधायक ने डिप्टी CM से क्या सवाल पूछा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar News: बिहार विधान मंडल में आज विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जमकर हंगामा किया। वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए।
बिहार विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:23 PM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद में राबड़ी देवी पर गुस्साए सीएम नीतीश
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान परिषद में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग कर दी। उनके शोर मचाने पर सीएम नीतीश कुमार इस हद तक नाराज हो गए कि हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की बात कह दी। इसके बाद तो राजद के विधान पार्षदों ने और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामा को देखते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।12:58 PM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad News: विधान परिषद में भी विपक्ष का हंगामा
विधान परिषद के अंदर और बाहर बढ़ते अपराध और NEET छात्रा मर्डर केस के मसले पर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं अपराधियों पर सरकार अंकुश नहीं लग पा रही है एक बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है इसलिए सम्राट चौधरी को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।12:24 PM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha News: नया जिला बनाने को लेकर सरकार ने साफ लगा अपना रूख
विधानसभा में पारू विधायक शंकर प्रसाद ने पारू प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग की। इसी सवाल पर सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने विधानसभा में स्पष्ट कहा है कि फिलहाल बिहार में कोई नया जिला और अनुमंडल नहीं बनेगा। इसको सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।12:07 PM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने क्या कहा?
अमर उजाला से खास बातचीत में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गोपालगंज में 173 विदेशी नागरिक धार्मिक यात्रा पर आये थे। इसमें से 167 पाकिस्तान के करांची और रावलपिंडी से आये थे। गोपालगंज में धार्मिक मंदिर के नाम पर थावे वाली माता का मंदिर है। यह विदेशी नागरिक 1990 से 2015 के बीच गोपालगंज में आए। जानकारी मिली है कि इनमें से कई गोपालगंज में ही बस गए हैं उन्होंने अपना मकान बना लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह लोग मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भी नहीं पकड़े गए। मेरा सवाल यह है कि आखिर यह लोग कहां गए? इन्हें जिन लोगों ने धार्मिक यात्रा पर बुलाया था वह लोग कौन हैं? इन लोगों ने कैसे फर्जी कागजात बनाकर यहां की नागरिकता हासिल कर ली? उनकी जानकारी सरकार के पास भी नहीं है।11:39 AM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha News: विदेशी नागरिक के मुद्दे भाजपा विधायक ने पूछा डिप्टी सीएम से सवाल
भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। पूछा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें टूरिस्ट वीजा के लिए आमंत्रित किया। गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है।11:28 AM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: राजद विधायक ने भाजपा के मंत्रियों पर कसा तंज
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में सत्ता पक्ष के मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कई बार विधायक रहा हूं। काफी लंबे समय से सदन की कार्यवाही में मौजूद रह रहा हूं लेकिन आज तक नहीं देखा कि सदन में एक मंत्री दूसरे मंत्री से आग्रह कर रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने "शर्मसार है, शर्मसार है" का नारा लगाया। इसी बीच मंत्री दिलीप जायसवाल और भाई वीरेंद्र के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। फिर स्पीकर ने मामले को शांत करवाया।पढ़ें- 'कानून अपना काम कर रहा': पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जीतन राम मांझी बोले- छात्रा से जुड़ा मामला बेहद दुखद
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 09-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों के कामकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने NEET छात्रा मर्डर केस और सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि साजिश के तहत NEET छात्रा मर्डर केस पर आवाज बुलंद करने वाले पप्पू यादव को जेल भेजा गया है। हमलोग पप्पू यादव के साथ हैं। बिहार में लोकतंत्र नहीं है।10:45 AM, 09-Feb-2026