सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   foreign national unauthorised stay in bihar news mithilesh tiwari vs samrat choudhary bihar vidhan sabha

Bihar: विदेशी नागरिकों पर सम्राट चौधरी से भिड़ गए BJP विधायक; एक जिले में 167 पाकिस्तानियों का क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भाजपा विधायक को अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं है। सरकार कह रही कि 15 साल के दरम्यान 173 विदेशी गोपालगंज आए तो थे, लेकिन लौट गए। लेकिन, भाजपा विधायक मानने को तैयार नहीं। सीधे गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी और गृह विभाग के मंत्री आमने सामने हो गए। 

foreign national unauthorised stay in bihar news mithilesh tiwari vs samrat choudhary bihar vidhan sabha
विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी आमने सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में आज विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया गया। सवाल भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिथिलेश तिवारी ने ही उठाया। उन्होंने गोपालगंज में 25 साल में आये 173 विदेशी नागरिकों (167 लोग पाकिस्तान से, पांच उज्बेकिस्तान से और एक रूस से) के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पहले विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। सदन में गृह मंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले से अवगत करवाया और इनके बारे में जानकारी मांगी। आइए जानते हैं पहले सदन में इस मुद्दे पर क्या क्या हुआ?

Trending Videos

 

भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में विदेशी नागरिकों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में पिछले कुछ वर्षों में 173 विदेशी नागरिक आए हैं। इन लोगों की जानकारी दी जाए। क्योंकि यह लोग एसआईआर में भी पकड़े नहीं गए। यह गंभीर मुद्दा है। वह विदेशी मुद्रा लेकर आए थे। किसने उन्हें आमंत्रित किया? किसने इन्हें पनाह दी। इसमें कोई अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं थी? गोपालगंज में ऐसे कई लोग हैं जो कि विदेश से आकर यहां बस गए हैं। कुछ तो फर्जी नागरिकता भी ले चुके हैं। जवाब देते हुए गृह विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 173 विदेशी नागरिकों की जांच करवाई जा रही है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला? बता रहे हैं खुद भाजपा विधायक 

अमर उजाला से खास बातचीत में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गोपालगंज में 173 विदेशी नागरिक धार्मिक यात्रा पर आये थे। इसमें से 167 पाकिस्तान के करांची और रावलपिंडी से आये थे। गोपालगंज में धार्मिक मंदिर के नाम पर थावे वाली माता का मंदिर है। यह विदेशी नागरिक 1990 से 2015 के बीच गोपालगंज में आए। जानकारी मिली है कि इनमें से कई गोपालगंज में ही बस गए हैं उन्होंने अपना मकान बना लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह लोग मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भी नहीं पकड़े गए। मेरा सवाल यह है कि आखिर यह लोग कहां गए? इन्हें जिन लोगों ने धार्मिक यात्रा पर बुलाया था वह लोग कौन हैं? इन लोगों ने कैसे फर्जी कागजात बनाकर यहां की नागरिकता हासिल कर ली? उनकी जानकारी सरकार के पास भी नहीं है। 

 

भाजपा विधायक- बोले सरकार ने आश्वासन दिया है

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज इसी मुद्दे को मैंने विधानसभा में उठाया और गृह विभाग से सवाल पूछा यह लोग अपने वतन लौटे या नहीं? इसकी सूचना जिला प्रशासन के पास क्यों नहीं है। अगर गोपालगंज में इतने विदेशी घुसे तो अन्य सीमावर्ती जिलों का क्या हाल होगा? सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए क्योंकि बिहार के लिए यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है। मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed