सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Patna's traffic system, route plan changed due to Nitin Naveen's program: Patna Police

Bihar: नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, किस रोड पर कब तक बंद रहेगा परिचालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Feb 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Patna Traffic System: पटना ट्रैफिक एसपी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नौ फरवरी को पटना आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजधानी में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। निर्धारित मार्गों और निर्देशों का पालन कर असुविधा से बचें।

Bihar: Patna's traffic system, route plan changed due to Nitin Naveen's program: Patna Police
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार पटना आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी कर ली है। पटना पुलिस ने इस कार्यक्रम को देखते हुए आम लोगों ने नया ट्रैफिक व्यवस्था जारी किया है। यह व्यवस्था सोमवार सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना एयरपोर्ट से आर्यभवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर, पुनाईचक, विद्युत भवन, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, मौर्या होटल होते हुए बापू सभागार (गांधी मैदान) तथा कंकड़बाग स्थित आवास तक आवागमन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन और पार्किंग पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। पटना पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि नौ फरवरी को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच यात्रा करने वाले लोग कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। सगुना मोड़, दानापुर और पूर्व हड़ताली मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। बेली रोड, जगदेव पथ और आयकर गोलंबर क्षेत्र में अत्यधिक दबाव को देखते हुए पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
Trending Videos


जिला परिवहन कार्यालय की ओर से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन दक्षिण दिशा से टमटम पड़ाव–फुलवारी शरीफ तथा उत्तर दिशा से जगदेव पथ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कंकड़बाग, पटना जंक्शन और गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के तहत कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की छोटी गाड़ियों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास होगी, जबकि बसों और बड़ी गाड़ियों को जेपी गंगा पथ पर सिंगल लेन में खड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले इस रोड से जाएं
कार्यक्रम के मद्देनजर सगुना मोड़ और दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राजा बाजार आरओबी पर अत्यधिक दबाव के कारण वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले वाहन दक्षिण दिशा में जगदेव पथ–जिला परिवहन कार्यालय–टमटम पड़ाव–फुलवारीशरीफ होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं उत्तर दिशा में जाने वाले वाहन आशियाना दीघा रोड से दीघा–कुर्जी–राजापुर पुल–अशोक राजपथ होकर आगे बढ़ेंगे। जगदेव पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी।

कंकड़बाग या पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन इस रोड से जाएं
बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से पूरब आयकर गोलंबर तक वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है। कंकड़बाग–पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन जीपीओ आरओबी, आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी और अनिसाबाद गोलंबर होकर जा सकेंगे। कारगिल चौक से पश्चिम अशोक राजपथ और राजापुर पुल की ओर आने-जाने वाले वाहन जेपी गंगा पथ का उपयोग करेंगे। एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान आने-जाने वाले वाहन रामगुलाम चौक से पूरब की ओर जा सकेंगे, जबकि राजापुर पुल से गांधी मैदान जाने वाले वाहन भी जेपी गंगा पथ से पूरब की ओर जाएंगे।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पटना में, एयरपोर्ट से बापू सभागार तक भव्य स्वागत की तैयारी

गाड़ी पार्किंग की यहां पर व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों के छोटे वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से प्रवेश कर सुव्यवस्थित ढंग से की जाएगी। बड़े वाहनों और बसों की पार्किंग आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ पर सिंगल लेन में होगी। वहीं माननीय सांसद, विधायक और अन्य अतिविशिष्ट आगंतुकों के वाहनों के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर-01 और 04 से प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed