सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP National President Nitin Nabin in Patna today preparations for welcome from airport to Bapu Auditorium

Nitin Nabin News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पटना में, एयरपोर्ट से बापू सभागार तक भव्य स्वागत की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Feb 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन पटना में रहेंगे। इस दौरान में कई बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन नौ फरवरी को पहली बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है। 

BJP National President Nitin Nabin in Patna today preparations for welcome from airport to Bapu Auditorium
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार सोमवार यानी आज बिहार दौरे पर आ रह हैं। वह दो दिन पटना में रहेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। नितिन नवीन के स्वागत के लेकर पूरा पटना बैनर और पोस्टरों से पट चुका है। बेली रोड, फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ समेत कई इलाकों में उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वह दो दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमवार को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है।

Trending Videos

Aniruddhacharya Ji: श्रीमद्भागवत कथा में भगदड़, आचार्य अनिरुद्धाचार्य भी समझ नहीं सके; बिहार में कहां हुआ ऐसा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में रोड शो नहीं करेंगे नितिन नवीन
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ रोड शो किया था। इस बार भी लग रहा था कि नितिन नवीन पटना में रोड शो करेंगे। लेकिन, यह कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। नितिन नवीन पटना एयरपोर्ट से निकल कर बापू सभागार जाएंगे। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए पटना पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। इधर, बापू सभागार में नितिन नवीन वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed