सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police sent four youths to jail for making reels in real police uniforms, rohtas bihar news

Bihar News: पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार भेजे गए जेल; ये हथियार भी बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सासाराम में सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होने के लिए पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बना रहे युवकों को डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

rohtas police sent four youths to jail for making reels in real police uniforms, rohtas bihar news
रील बनाते सभी युवक
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम में सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होने का जुनून चार युवकों को उस समय भारी पड़ गया, जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाते हुए रौब झाड़ते पाए गए। पुलिस की वर्दी के दुरुपयोग को संज्ञेय अपराध मानते हुए डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos

दरअसल, डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पुलिस की वर्दी पहनकर और स्कॉर्पियो वाहन के साथ सड़क पर राहगीरों को रोककर वीडियो बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो वीडियो क्रिएटर समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहतास जिले के शत्रुघ्न कुमार, राहुल कुमार और शशि कुमार शामिल हैं, जबकि प्रिंस कुमार औरंगाबाद जिले का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असली वर्दी के साथ नकली हथियार बरामद
रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि आरोपियों के पास से लोहे और लकड़ी से बनी दो रायफल, छह नकली पिस्टल, दो सेट कॉम्बैट वर्दी, पिट्ठू बैग, कैप, दो होल्स्टर बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दो युवकों ने पुलिस की असली वर्दी पहनी हुई थी, जिस पर बिहार पुलिस का लोगो भी लगा था। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की उजले रंग की एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।


ये भी पढ़ें- Bihar News : प्रशांत किशोर अब शुरू कर रहे हैं बिहार नवनिर्माण यात्रा, विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार

पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग गंभीर अपराध : एएसपी
एएसपी अतुलेश झा ने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाते थे और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हैं। इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले वीडियो क्रिएटर्स के बीच हड़कंप मच गया है।

रील बनाते सभी युवक

रील बनाते सभी युवक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed