सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Tej Pratap Yadav denied relationship with girl five Jaichands sued in Delhi court

Bihar News : तेज प्रताप यादव भड़के, कहा- किसी लड़की के साथ मेरा कोई संबंध नहीं; उन पांच जयचंदों से पूछो

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : तेज प्रताप यादव आज बहुत गुस्से में थे। आज दिनभर उनके पिता बनने की चर्चा चल रही थी, जिसके बाद वह प्रेसवार्ता जारी की और सारी बातों को सबके सामने रखा। 

Bihar News : Tej Pratap Yadav denied relationship with girl five Jaichands sued in Delhi court
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तेज प्रताप यादव आज फिर चर्चा में हैं। दिन भर ऐसी चर्चा हुई कि शाम होते होते उनको प्रेसवार्ता करनी पड़ी। तेज प्रताप यादव ने आज न सिर्फ जयचंदों के नामों का खुलासा किया बल्कि इसके साथ-साथ उन्होंने चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रचने वालों का इलाज करने के लिए वह अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने प्रेसवार्ता जारी करते हुए कहा कि पिछले दिनों मेरे साथ किस तरह का व्यवहार किया गया, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। मेरे परिवार के आसपास पांच जयचंद है जो मेरे बारे में बार-बार गलत चीजों को प्रचार प्रसार करते हैं। इनलोगों ने साजिश कर के मुझे पार्टी और परिवार दोनों से बाहर करवाया। यह पहले से सस्पेंस बना हुआ था जिस पर से आज में पर्दा उठा रहा हूं। यह पांच जयचंदों में मुकेश रोशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह है। इन लोगों के आसपास कुछ बेलचा चेलचा और चंगू मंगू हैं। छात्र युवा में कुछ ऐसे लड़के हैं जो मेरे बारे में गंदी-गंदी बातें और भद्दी-भद्दी गालियां गाली सोशल मीडिया पर देते हैं। यह जयचंद साजिश कर किसी को किसी से जोड़ देता है। यह लोग मेरे छवि को खराब कर रहे हैं और मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश करते रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार? जेल नहीं अस्पताल में ही रहेंगे; सांसद ने कहा- मेरी हत्या हो सकती है

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मांझी जी ने जो मेरे बारे में कहा है उन सब को मैं सिरे से खारिज करता हूं। मेरा किसी के साथ संबंध जोड़ा जा रहा है, यह गलत है। उन्होंने कहा कि  पिछले दिनों इन लोगों ने मेरा मेरा अकाउंट हैक कर मेरा फोटो वायरल किया, जिस वजह से मुझे परिवार और पार्टी दोनों से बाहर कर दिया गया। इस बार भी मुझे टारगेट किया गया है। तेज प्रताप ने सवाल किया कि आखिर हमेशा मुझे ही टारगेट क्यों किया जाता है? क्योंकि मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं और जनता मुझसे प्यार करती है इसलिए यह लोग मुझ पर अटैक करते हैं।


तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से मेरे पिताजी को झूठे केस में फंसाया गया, ठीक उसी तरह यह लोग अब मुझे भी फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इन जयचंदों ने मेरा अनुष्का के साथ संबंध जोड़ दिया है तो यह भी बताया जाए कि अनुष्का का आकाश भाटी और आकाश गुजर से क्या संबंध है? उन्होंने कहा कि मेरे और अनुष्का के बारे में जो बातें कही जा रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि अनुष्का के घर पर आकाश भाटी और आकाश गुजर जो गोला रोड में रहता है, आता है। इसका अनुष्का के साथ संबंध है। मेरा किसी से कोई संबंध नहीं है, जिसका जो संबंध है वह जाने। आकाश भाटी कौन है आकाश गुर्जर कौन है, इसका जवाब मुकेश रोशन देंगे सुनील सिंह बतायेंगे। इसका जवाब अनुष्का दे कि यह दोनों कौन है? आकाश भाटी उसके यहां क्यों जाता था? क्यों उसके फ्लैट पर रहता था? यह तो वह लोग ही बताएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दी चेतावनी, कहा- साजिश के खिलाफ हमलोग चुप नहीं बैठेंगे, आंदोलन करेंगे

 तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी मकर संक्रांति के दिन हमने चूड़ा दही कार्यक्रम का आयोजन किया तो मेरे पिताजी मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो किसी जयचंद को रास नहीं आया। कल हम फिर एक कार्यक्रम करने वाले थे, इससे पहले आज मेरे बारे में अफवाह उड़ाया। यह सभी लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं हमारे पार्टी को सबको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : प्रशांत किशोर अब शुरू कर रहे हैं बिहार नवनिर्माण यात्रा, विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार

 तेज प्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो हमें बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ हम दिल्ली कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मैं दिल्ली जाऊंगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करूंगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से मुझे फंसाया जा रहा है, उसमें खगड़िया का रहने वाला प्रदीप भी है जो छुटपुटिया गुंडा है। वह मेरे बारे में सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैला रहा है। कुछ दिन पहले भी मेरे बारे में गलत अफवाह उड़ाया था, जिसके खिलाफ मैंने थाना में प्राथमिक की भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक उस आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। 

 तेज प्रताप यादव ने कहा कि सबसे पहले आकाश गुर्जर कौन है इसका पता लगाया जाए। आकाश भाटी के यहां यह लड़की क्या करती थी इस बात का पता लगाया जाए। रात के अंधेरे में अनुष्का के घर पर वह क्यों जाता था? इनसब चीजों की जांच होनी चाहिए। वहां आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाले जाएँ और इसकी जांच की जाए। मेरा सवाल है कि  मुझे लगातार परेशान क्यों किया जा रहा है?


                              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed