सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Let's Inspire Bihar Literature Festival ips ig vikas vaibhav Patna Bihar

Bihar News : लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, देशभर से जुटे साहित्य और कला प्रेमी

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Feb 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न सिर्फ एक साहित्यिक उत्सव था, बल्कि विचार, संवाद और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बनकर पटना की साहित्यिक विरासत में एक नई कड़ी जोड़ गया। 

Bihar News : Let's Inspire Bihar Literature Festival ips ig vikas vaibhav Patna Bihar
लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना में लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक साहित्यिक महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें देशभर से आए साहित्यप्रेमी, लेखक, कवि, बुद्धिजीवी और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन की अध्यक्षता बिहार सरकार के कला, संस्कृति, युवा एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने की। वह इस ख़ास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की आत्मा होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और विचारशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: लोकसभा अध्यक्ष बोले- सशक्त विधायक की मजबूत लोकतंत्र का आधार होते हैं, इसकी गरिमा की रक्षा करें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Let's Inspire Bihar Literature Festival ips ig vikas vaibhav Patna Bihar
आईपीएस आईजी विकास वैभव के साथ अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक 2003 बैच के आईपीएस आईजी विकास वैभव ने संदेश के माध्यम से आयोजन की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 की दिशा में एक बौद्धिक पहल बताया। कार्यक्रम की संयोजक ज्योति झा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए यह कार्यक्रम समर्पित है। इस अवसर पर छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र वाजपेयी, हंस पत्रिका की एमडी रचना यादव, राज्य कर विभाग के उप आयुक्त एवं प्रख्यात कवि समीर परिमल, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) उमेंद्र कुमार त्रिपाठी, TEDx वक्ता, लेखिका एवं टुडे मैगजीन की वरिष्ठ संपादक ज्योति झा, उद्यमी एवं सामाजिक सुधारक अनिल झा, लेखक व राजनेता  मृत्युंजय शर्मा, द पीपल स्टेज की संस्थापक प्रियंका झा, LIB लिटरेरी मुंबई की मुख्य समन्वयक पल्लवी रानी, कवयित्री-लेखिका राधा शैलेंद्र तथा आर्केड बिज़नेस कॉलेज, पटना के संस्थापक-निदेशक आशीष आदर्श प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पहली बार पप्पू यादव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, राहुल गांधी समेत किन नेताओं ने क्या लिखा

दिनभर चले इस साहित्य महोत्सव में समकालीन साहित्य पर पैनल चर्चाएं, पुस्तक विमोचन, कविता पाठ, लेखक-पाठक संवाद, युवा एवं छात्र सहभागिता सत्र तथा साहित्य से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने साहित्य की सामाजिक भूमिका, बदलते समय में लेखन की जिम्मेदारी और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार? जेल नहीं अस्पताल में ही रहेंगे; सांसद ने कहा- मेरी हत्या हो सकती है

Bihar News : Let's Inspire Bihar Literature Festival ips ig vikas vaibhav Patna Bihar
विकास वैभव के साथ अनूप नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी, शिक्षक, साहित्यकार और आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का समन्वय लेट्स इंस्पायर बिहार की साहित्यिक टीम द्वारा किया गया, जिसने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रूप दिया। समापन सत्र में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल आने वाले वर्षों में साहित्यिक विमर्श का एक सशक्त मंच बनकर उभरेगा। यह आयोजन न सिर्फ एक साहित्यिक उत्सव रहा, बल्कि विचार, संवाद और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बनकर पटना की साहित्यिक विरासत में एक नई कड़ी जोड़ गया। इस आशयकी जानकारी अभियान के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed