सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali RJD suffers major setback in Vaishali as a leader leaves the party vaishali News hajipur news

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ताजपोशी होते ही वैशाली में RJD को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले में राजद को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हाजीपुर के वरिष्ठ नेता सहदेव राय ने करीब एक हजार समर्थकों के साथ राजद छोड़कर लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह परिवारवाद और आंतरिक असंतोष को बताया।

Bihar vaishali RJD suffers major setback in Vaishali as a leader leaves the party vaishali News hajipur news
स्वागत करते मंत्री का
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। तेजस्वी यादव के राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इसी क्रम में हाजीपुर के वरिष्ठ राजद नेता सहदेव राय ने अपने लगभग एक हजार समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहदेव राय ने लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया है। बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने उन्हें और उनके समर्थकों को लोजपा (रामविलास) की औपचारिक सदस्यता दिलाई। सहदेव राय वैशाली जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष रह चुके हैं और एक सफल कारोबारी के रूप में भी उनकी पहचान है। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने को राजद के लिए वैशाली जिले में बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राजद में चापलूसों की कोई कमी नहीं'
पार्टी छोड़ने के बाद सहदेव राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद में अब कुछ भी बचा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी पूरी तरह परिवारवाद की राजनीति में उलझ गई है। सहदेव राय ने कहा कि राजद में चापलूसों की कोई कमी नहीं है और यही कारण है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वे आजीवन उनके लिए गार्जियन रहेंगे और उनका नाम धरती पर हमेशा रहेगा। सहदेव राय ने दावा किया कि लोजपा (रामविलास) से जुड़ने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है और पार्टी में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कहा कि सहदेव राय जैसे समाजसेवी और समाजवादी नेताओं का लोजपा (रामविलास) में आना पार्टी के लिए मजबूती का संकेत है। उन्होंने कहा कि जो लोग परिवारवाद से त्रस्त हैं, वे लगातार उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं और सभी का स्वागत किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें-Bihar: कानून से ऊपर कोई नहीं, निर्दोष को डर नहीं; दोषी को बख्शा नहीं जाएगा हाजीपुर में बोले चिराग पासवान

तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं और राजद से जुड़े लोगों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के सवाल पर मंत्री संजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वे बिहार सरकार के मंत्री हैं और पूरे राज्य के लोगों को उनसे मिलने और अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोग अपने कामों को लेकर आते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं, इसका राजनीति से गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

सहदेव राय के राजद छोड़ने और लोजपा (रामविलास) में शामिल होने से वैशाली जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके और भी राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed