सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Janakpuri Accident: Saurabh Bhardwaj and several AAP leaders detained for paying tribute

जनकपुरी हादसा: श्रद्धांजलि देने पहुंचे सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता हिरासत में, पुलिस पर तानाशाही के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

25 वर्षीय कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आप नेताओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगाया

Janakpuri Accident: Saurabh Bhardwaj and several AAP leaders detained for paying tribute
पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के जनकपुरी में 25 वर्षीय कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आप नेताओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की, पोस्टर फाड़ने और शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम को जबरन रोकने के आरोप लगाए।

Trending Videos

आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में विधायक जरनैल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता जनकपुरी के उसी गड्ढे के पास पहुंचे थे, जहां कमल ध्यानी की गिरकर मौत हुई थी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने मोमबत्ती तक जलाने नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जितनी तत्परता पुलिस ने नेताओं को रोकने में दिखाई, अगर उतनी ही युवक को बचाने में दिखाई होती तो आज कमल ध्यानी जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हादसे की रात कमल ध्यानी का परिवार और दोस्त पूरी रात छह अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकते रहे, लेकिन किसी भी थाने ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले मोबाइल लोकेशन साझा की और फिर उसे डिलीट कर दिया। समय रहते कार्रवाई होती तो युवक की जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि सरकार कमल ध्यानी को न्याय दिलाए और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed