{"_id":"69895f552368ca81f80a86b8","slug":"three-people-including-woman-found-dead-in-car-suicide-suspected-in-delhi-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में मिलीं तीन लाश: मृत मिली लक्ष्मी नाम की महिला कौन थी? तीनों के साथ संबंध बना रहस्य; जांच की दिशा उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मिलीं तीन लाश: मृत मिली लक्ष्मी नाम की महिला कौन थी? तीनों के साथ संबंध बना रहस्य; जांच की दिशा उलझी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:04 AM IST
सार
दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार में महिला समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। कार पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी थी। किसी के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कार में मिलीं तीन लाश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
राजधानी दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को कार से महिला समेत तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की मौत की आशंका जता रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
मृतकों में बापरौला गांव निवासी रणधीर सिंह (70), शिव नरेश (35) और लक्ष्मी (35) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने रविवार दोपहर बाद 3:55 बजे पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन लोगों को अचेत देखा।
Trending Videos
2 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
इनके पास मिले दस्तावेज से तीनों की पहचान हुई। इसमें रणधीर ड्राइविंग सीट पर थे, जबकि अन्य दो लोग पिछली सीट पर बैठे थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि तीनों शवों पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और न ही लूटपाट हुई है। तीनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कार में मिली महिला समेत तीन की लाश, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
महिला के रिश्ते साफ नहीं जांच की दिशा उलझी
गाड़ी में मृत मिले बापरौला गांव निवासी रणधीर सिंह, शिव नरेश के साथ पश्चिम विहार ईस्ट के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर मिली कार में लक्ष्मी नाम की एक महिला भी थी। उसका दोनों पुरुषों से क्या संबंध था, यह सवाल अब भी अनसुलझा है।
4 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
रणधीर के भतीजे नरेश ने भी महिला को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि लक्ष्मी किस हैसियत से उनके साथ मौजूद थी। ऐसे में पुलिस के सामने यह चुनौती है कि लक्ष्मी की भूमिका और तीनों के एक साथ होने की वजह क्या थी।
विज्ञापन
5 of 6
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला पारिवारिक, आर्थिक या किसी अन्य विवाद से तो जुड़ा नहीं है। पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आपसी संपर्क के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों एक साथ क्यों थे और कहां जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनके पास से कुछ मेडिकल के कागजात मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।