सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Celebrities from the industry honored in Dubai, Amar Ujala Business Excellence Award to 39 industrialis

Noida: उद्योग जगत की मशहूर हस्तियों का दुबई में सम्मान, 39 उद्योगपतियों को अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
सार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमाल सईद अहमद बुजांजल अल, डायरेक्टर आफ कार्पोरेट कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट इन शारजाह चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री थे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर कर्मा डेवलपर्स के चेयरमैन और फाउंडर कैप्टन प्रदीप सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रायोजक ओमेक्स और प्रापर्टी क्लीनिक थे। बीते दिनों हुए इस आयोजन में कुल 39 उद्योगपतियों को अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए।  

Noida: Celebrities from the industry honored in Dubai, Amar Ujala Business Excellence Award to 39 industrialis
इस आयोजन में कुल 39 उद्योगपतियों को अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला की ओर से यूएई (दुबई) में आयोजित समारोह में उद्योग जगत से जुड़ी मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमाल सईद अहमद बुजांजल अल, डायरेक्टर आफ कार्पोरेट कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट इन शारजाह चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री थे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर कर्मा डेवलपर्स के चेयरमैन और फाउंडर कैप्टन प्रदीप सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रायोजक ओमेक्स और प्रापर्टी क्लीनिक थे। बीते दिनों हुए इस आयोजन में कुल 39 उद्योगपतियों को अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए।  

Trending Videos


इस दौरान  बुलंदशहर से ठाकुर सुनील सिंह, एटा के धुमरी पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रज प्रेस क्लब, मथुरा से डॉ. कमलकांत उपमन्यु, रौनक उपमन्यु एवं रामहरि, मथुरा के फ्रेश एवं फ्राई के को-फाउंडर हर्षित अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन हिमालयन यूनिवर्सिटी, गढ़वाल के डायरेक्टर शिव कुमार गुप्ता, शेफील्ड स्कूल, रुड़की की प्रिसिंपल डॉ. रुचि रावत, देहरादून की देवभूमि फिल्म सिटी लिमिटेड की चेयरमैन जिम्मी सिंह, बिजनौर के नजीबाबाद से कुमार ज्वैलर्स के अभिनव वर्मा, सहारनपुर के श्री श्याम इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव गुप्ता, सागर ग्रोसरीज, हापुड़ के चेयरमैन सागर सेठी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा शांतिदीप रिजार्ट्स, बुलंदशहर के चेयरमैन राजीव चौधरी, पार्क सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, हापुड़ से मोहित त्यागी, सीतापुर से सांई बायो क्रॉप साइंस के प्रोपराइटर ज्ञानेश कुमार दीक्षित, सेलेस्टियल स्फीयर मेंटरिंग, रुद्रपुर की फाउंडर डॉ. ममता कुमार, जगरोशन पब्लिक स्कूल, भटहट, गोरखपुर के डायरेक्टर मो. हैदर अली, सोनभद्र प्रापर्टी, सोनभद्र के एमडी विमिलेश मौर्या, औरैया के दिबियापुर के अवतार क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार शर्मा, वूड्स ट्री इंफ्रा पानीपत के डायरेक्टर शुभम शर्मा, गोपाल आप्टिकल एंड आई केयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, भिवानी के डायरेक्टर गोपाल तनेजा, प्रभात नमकीन एंड स्नैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। 

वार्ष्णेय एडवरटाइजर्स, अलीगढ़ के मैनेजर नक्षत्र गुप्ता, एमआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, झज्जर के एमडी सोमबीर कोड़ान, मदर्स गिलौरी पब्लिक स्कूल, रामनगर की प्रिसिंपल एंड फाउंडर डॉ. मीना पंथरी, नासा रियल स्टेट, दुबई के पार्टनर नवनीत अग्रवाल, पोलारिस न्यूरो साइंसेज हास्पिटल, आगरा से डॉ. सौरभ शर्मा, दििवज्ञा केयर वेलनेस फाउंडेशन, मुरादाबाद की एमडी नीना जैन, दीपू चौहान फूड कोर्ट एंड स्वीट्स, कानपुर व पृथ्वी राज चौहान एजुकेशन सेंटर कानपुर के डायरेक्टर दीपेंद्र सिंह चौहान (दीपू), उदय आटो सेल्स लिमिटेड, वाराणसी के डायरेक्टर उदय राज सिंह की ओर से अभिषेक सिंह ने सम्मान प्राप्त किया।  साथ ही यशोदा आयुर्वेदा, लखनऊ के एमडी डॉ. शेषधर पांडेय, एसएन यूनानी इंफर्टिलिटी क्लीनिक, लखनऊ से डॉ. सैयद नाजिम अली, डॉ. विश्वास गुड हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के चेयरमैन एंड एमडी डॉ. असीम विश्वास तथा सोलंकी कैपिटल प्रापर्टीज के सीईओ लवलेश सोलंकी को भी सम्मानित किया गया। 

इनके अलावा केआईपीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, गीडा, गोरखपुर के चेयरमैन इं. रंधीर सिंह एवं अग्रवाल एसोसिएट ग्रुप, नई दिल्ली की सीएमडी उमा अग्रवाल को भी सम्मान प्राप्त हुआ। प्रापर्टी क्लीनिक के एमडी सत्य प्रकाश अग्रवाल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed