सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman falls under truck's wheels, dies

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से गिरी महिला पहिए के नीचे आई, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman falls under truck's wheels, dies
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक से गिरकर घायल हुई महिला को रौंदकर चालक ट्रक को लेकर भाग गया। घटना के बाद घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित सादुल्लापुर गांव निवासी शैमीना (55) की मौत हो गई। उनके बेटे मुस्तकीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


मुस्तकीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात फरवरी को बाइक से मां शैमीन के साथ गाजियाबाद आए थे। जब वह पसौंडा पहुंचे तो पीछे आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक से उनकी मां नीचे गिरकर घायल हो गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक के ब्रेक नहीं लगाए और सड़क पर घायल पड़ी उनकी मां को चालक रौंदकर भाग गया। आनन-फानन वह मां को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed