सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding car

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding car
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार कार चालक ने अंकुर विहार थानाक्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाइवे पर बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार की शनिवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

दिल्ली के सुलेमान नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार फरवरी को उनका भाई अर्जुन अपनी पत्नी के साथ ससुराल करावल नगर दिल्ली आया था। उनका भाई अर्जुन ससुराल से सभापुर की तरफ अपनी बाइक पर जा रहा था। जब वह दिल्ली देहरादून हाइवे पर चले तो अंकुर विहार थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने अर्जुन की बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अर्जुन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान शनिवार को उनके भाई की मौत हो गई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed