सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A fraudster, posing as a mechanic, took away Rs 50,000 from a woman.

Ghaziabad News: मिस्त्री का नाम लेकर महिला से 50 हजार लेकर भागे टप्पेबाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A fraudster, posing as a mechanic, took away Rs 50,000 from a woman.
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित इंदिरा गार्डन निवासी हरीश कुमार के घर में घुसकर एक टप्पेबाज ने उनकी मां से 50 हजार रुपये लिए और चंपत हो गया। आरोपी ने रुपये घर में निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री के नाम पर लिए। घटना 14 जनवरी को हुई और पुलिस ने सात फरवरी को 23 दिन बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पीड़ित हरीश कुमार ने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा है। 14 जनवरी को वह घर में उनकी मां मौजूद थीं। उसी समय एक अंजान व्यक्ति घर में आया और मां से 50 हजार रुपये मांगे। पहले तो उनकी मां ने रुपये देने से इन्कार कर दिया, लेकिन जब आरोपी ने राज मिस्त्री का नाम लेकर रुपये लाने की बात कही तो मां को भरोसा हो गया। आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए अपने मोबाइल से तथाकथित राज मिस्त्री से बात भी कराई। बात करने वाले ने स्वयं को राज मिस्त्री बताया और रुपये देने को कह दिया। रुपये लेने के बाद जब आरोपी घर से बाहर निकला तो कुछ ही देर में असल मिस्त्री घर पहुंचा और रुपये मांगने लगा। इसके बाद आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ि़त ने थाने में प्रकरण की शिकायत की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed