{"_id":"69897db8b96f7e8b72097de2","slug":"himachal-the-body-of-a-private-bus-conductor-was-found-under-suspicious-circumstances-in-mandi-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी में संदिग्ध हालात में मिला निजी बस कंडक्टर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी में संदिग्ध हालात में मिला निजी बस कंडक्टर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक निजी बस परिचालक का शव बरामद हुआ है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बस कंडक्टर (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय के साथ सटे सौली खड्ड के पास रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक निजी बस परिचालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ रिंकू (36) निवासी गांव बगलयारा लंबाथाच के रूप में हुई है। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने सौली खड्ड में एक नाले व रास्ते किनारे शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविंद्र बीते शनिवार रात एक चालक के पास गया था, जहां उसके साथ कुल तीन लोग थे, लेकिन रविवार सुबह रविंद्र रास्ते के साथ ही पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम ने मौके का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें। सीसीटीवी फुटेज में अन्य दोनों साथी अलग-अलग दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, रविंद्र के जीजा घनश्याम, पिता नंद लाल व अन्य परिजनों ने बताया कि रविंद्र अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शनिवार देर शाम मंडी पहुंचा था। उस समय उसके पास पैसों से भरा बैग और अन्य सामान भी था। जबकि सुबह उसके पैरों से जूते, शरीर से जैकेट और पैसों वाला बैग गायब था। रविंद्र के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर उसे फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने मृतक का सामान कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। तकनीकी तौर पर भी पुलिस तथ्य जुटा रही है।