{"_id":"69898868103dff88d50b69d9","slug":"video-mandi-unbroken-chanting-of-om-namah-shivay-for-seven-days-started-in-the-ancient-eleventh-rudra-mahadev-temple-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में शुरू हुआ सात दिवसीस ओम नमः शिवाय का अखंड जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में शुरू हुआ सात दिवसीस ओम नमः शिवाय का अखंड जाप
छोटी काशी मंडी के प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के उपलक्ष पर साप्ताहिक ओम नमः शिवाय के अखंड जाप की शुरूआत हो गई है। सात दिनों तक चलने वाले इस अखंड जाप की शुरूआत डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने और अखंड ज्योति प्रज्जवलित करके की। डीसी मंडी ने इस धार्मिक आयोजन के लिए मंदिर प्रबंधन को बधाई दी और सभी के लिए मंगलकामनाएं मांगी। प्राचीन एकादश रूद्र महादेव मंदिर के पुजारी स्वामी सतसुंदरम ने बताया कि अखंड जाप की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सावन महीने पर मासिक जबकि शिवरात्रि पर साप्ताहिक अखंड जाप का आयोजन किया जाता है। इस अखंड जाप में दिन-रात लोग क्रमवार बैठकर ओम नमः शिवाय का अखंड जाप करते हैं। इस अखंड जाप की शास्त्रों में विशेष महता मानी गई है। उन्होंने बताया कि अखंड जाप का समापन शिवरात्रि वाले दिन रूद्राभिषेक, हवन-पाठ और पूर्णाहूति के साथ किया जाएगा। शाम के समय भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और रात 12 बजे तक भजन कीर्तनों के माध्यम से प्रभु महिमा का बखान होगा। अगले दिन यानी 16 फरवरी को भंडारे के माध्यम से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।