{"_id":"6988bb0c80a48f7dbc09adaa","slug":"video-female-doctors-hit-fours-and-sixes-showed-strength-in-tug-of-war-received-accolades-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डॉक्टरों ने लगाए चौके-छक्के, रस्साकसी में दिखाया दमखम; मिला सम्मान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) बनारस शाखा की ओर से रविवार को आयोजित स्पोर्टस डे कार्यक्रम में डॉक्टरों ने खेल की कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। महिला डॉक्टरों ने जहां क्रिकेट में चौका-छक्का लगाया वहीं रस्साकशी में भी जीत के लिए दमखम दिखाया। उधर चिकित्सक दंपतियों ने लेमन रेस में भाग लेकर सभी का दिल जीत लिया। विजेता डॉक्टरों को मेडल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पीएनयू क्लब परिसर में सुबह 10 बजे से शाम करीब 5 बजे तक चले खेलकूद समारोह को लेकर आईएमए सदस्य(डाॅक्टरों) उत्साहित दिखे। खेलकूद की प्रतियोगिताओं में डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों के साथ बढ़चढ़कर भागीदारी की। 50 साल से अधिक आयु वाले डॉक्टरों की दौड़ प्रतियोगिता समारोह का आकर्षण का केंद्र रहा। अध्यक्ष डॉ.अनुराग टंडन और सचिव डॉ.एके त्रिपाठी के देखरेख में 100 मीटर, 200 मीटर रेस के साथ ही लेमन रेस, रस्साकशी, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दोनों पदाधिकारियों(अध्यक्ष-सचिव) ने कहा कि इस तरह के आयोजन को समय-समय पर कराए जाते रहने की बात कही। कहा कि समर्पित भाव से मरीजों की सेवा में लगे सदस्यों के बीच इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आपसी एकजुटता को बढ़ाता है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष निर्वाचित डाॅ. मनोज श्रीवास्तव, सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. रितु गर्ग आदि ने इस तरह के कार्यक्रमों में सभी से बढ़चढ़कर भागीदारी करते रहने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ ही आईएमएस बीएचयू से प्रो.आरएन चौरसिया, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ ही रामकुमार गुप्ता, सरदार सिंह, संदीप राउत, सनी आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।