UP Crime: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा और पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम से दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पवई, दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली की पुलिस तैनात कर दी गई।
UP: दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, कार्रवाई और सरकारी नौकरी की मांग; पुलिस बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:38 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में दादा-पोते की हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, दो परिजनों को सरकारी नौकरी और अन्य मांगों पर अड़े रहे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने देर तक वार्ता कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन