वाराणसी में बृहस्पतिवार को हुई सवा घंटे की बारिश में शहर के 29 इलाके जलमग्न हो गए। बारिश थमने के बाद भी घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा। इंग्लिशिया लाइन के पास कुछ दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसे निकालने के लिए दुकानदार सीवर चैंबर का ढक्कन हटाकर पानी की निकासी में जुटे रहे। दोपहर तीन बजे से 4:30 तक की डेढ़ घंटे की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी।
तस्वीरें: सवा घंटे की बारिश में डूबे शहर के 29 इलाके, घंटों सड़कों पर भरा रहा पानी; दुकानदार रहे परेशान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:01 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में सवा घंटे की बारिश से शहर के 29 इलाके में जलभराव हुआ। इस दौरान इंलिशिया लाइन के पास दुकानों में भी पानी भर गया। सीवर चैंबर खोलकर दुकानदार पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन