{"_id":"6a50a9968ce7be94710f84ae","slug":"sports-news-in-varanasi-teams-will-compete-in-regional-level-divisional-subroto-cup-football-tournament-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports News: सुब्रतो फुटबॉल कप के लिए नहीं आईं तीन जिलों की टीमें, पढ़ें- वाराणसी में खेल की अन्य खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: सुब्रतो फुटबॉल कप के लिए नहीं आईं तीन जिलों की टीमें, पढ़ें- वाराणसी में खेल की अन्य खबरें
Fri, 10 Jul 2026 01:43 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:43 PM IST
सार
Varanasi News: फुटबॉल प्रतियोगिता का 65वां संस्करण खेला जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत के पहले वायु सेनाध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी की याद में खेली जाती है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए वाराणसी जिले की तीन टीमों ने प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
काशी के बालक वर्ग के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता भेलूपुर के सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में हुई। इसमें वाराणसी मंडल की चार टीमों को खेलना था लेकिन तीन टीमें जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली की टीम नहीं आने से वाराणसी जिले की तीनों टीमों ने वॉकओवर लेकर प्रादेशिक के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
भारत की सबसे प्रतिष्ठित स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का 65वां संस्करण खेला जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारत के पहले वायु सेनाध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी की याद में खेली जाती है। बृहस्पतिवार को मंडलीय प्रतियोगिता में खेलने एक भी टीम मैदान पर नहीं उतरी। वाराणसी मंडल में शामिल जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी में यूपी बोर्ड के 1000 से ज्यादा स्कूल कॉलेज हैं फिर भी एक भी टीम का न खेलना आयोजकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
जेडी माध्यमिक दिनेश सिंह ने बताया कि खराब मौसम की वजह से टीमें नहीं पहुंची होंगी, इसकी जानकारी ली जाएगी। बताया कि 11 से 13 जुलाई तक आजमगढ़ में सुब्रतो कप का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले की बालक वर्ग में अंडर 17 में विकास इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज और सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज की टीमें खेलेंगी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनुराग मिश्र, उप प्रधानाचार्य राम अवध यादव, सर्वेश कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
राहुल यादव हॉकी संघ के अध्यक्ष के साथ
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले राहुल वाराणसी के दूसरे खिलाड़ी
ओमान में प्रस्तावित हॉकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का शिविर चंडीगढ़ में लगाया गया है। इसमें वाराणसी के सीर गोवर्धन निवासी राहुल यादव राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह शिविर पांच से 18 जुलाई तक चलेगा। भारतीय टीम 19 जुलाई को ओमान जाएगी। वर्तमान में तीन बालिकाएं भी जूनियर भारतीय टीम के अलग-अलग वर्ग में खेल रही हैं।
हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस समय ओलंपियन ललित उपाध्याय के अलावा जूनियर वर्ग के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर टीम का हिस्सा हैं। इसमें प्रशांत सिंह के अलावा अतुलदीप और राहुल यादव और बालिका वर्ग में पूजा यादव, मधु, पूर्णिमा यादव और कोमल पाल भी भारतीय हॉकी में अपने प्रदर्शन से चमक रही हैं। ओमान मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक यूथ हॉकी फाइव ए साइड एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी।
इस चैंपियनशिप में भारत की टीम भी हिस्सा लेगी। भारतीय टीम का शिविर सात से 18 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित किया गया है। इस शिविर में वाराणसी के सिर गोवर्धन के निवासी राहुल यादव को आमंत्रित किया गया है। राहुल फुल बैक पोजिशन से खेलता है। जून में चीन में हुए एशिया कप अंडर 18 हॉकी प्रतियोगिता में भारत की चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे। 2024 में ओमान मस्कट में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ओर से आयोजित वर्ल्ड कप फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता हुई थी।

पारंपरिक अखाड़े पर गदा फेरेंगे सटियागो
विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश मेस और भारतीय गदा प्रशिक्षक सेंटियागो शनिवार को तुलसी घाट अखाड़े में गदा फेरेंगे। उन्हें स्पेनिश खेल (मेस) और काशी की प्राचीन अखाड़ा संस्कृति में गहरी रुचि है। पुष्करनाथ मिश्र ने बताया कि काशी में गोस्वामी तुलसीदास ने अखाड़ों की परंपरा की नींव रखी थी। साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व शुरू हुई यह परंपरा काशी में आज भी जीवित और संरक्षित है। अखाड़ा स्वामीनाथ में पारंपरिक दंगल के अलावा आधुनिक कुश्ती मैट पर कराई जाती है। अखाड़े में पारंपरिक दंगल के उपकरण जोड़ी, नाल, डंबल, गदा आदि उपकरण पर दंगल और कुश्ती के महिला पुरुष खिलाड़ी जोर आजमाइश करते हैं। स्पेनिश मेस और भारतीय गदा के कोच सेंटियागो अखाड़ा स्वामीनाथ में गदा कला का प्रदर्शन करेंगे।

निशानेबाजी के पदक विजेता
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंग में वर्चस्व ने जीता कांस्य पदक
चौबेपुर क्षेत्र निवासी वर्चस्व ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (इंटरनेशनल रूल) जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर वाराणसी मंडल और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 21 से 30 जून तक हुई। उन्होंने 12 बोर ट्रैप इवेंट में प्रदेश रैंकिंग प्राप्त की तथा 12 बोर फायर आर्म्स की स्पर्धाओं में अपनी रैंकिंग में सुधार किया। वर्चस्व की इस सफलता पर कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनके प्रदर्शन पर यूपी निशानेबाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, पंकज श्रीवास्तव, सौरभ पाठक, धृति त्रिपाठी और संतोष तिवारी ने बधाई दी।

प्रतियोगिता में भाला फेक में दम लगाता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में वाराणसी के अमित अव्वल
भारतीय जीवन बीमा निगम के उत्तर मध्य क्षेत्र की दो दिवसीय 58वीं एथलेटिक्स और 40वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अंतिम दिन बृहस्पतिवार को शॉटपुट में वाराणसी के अमित सिंह ने पहला, बरेली के हिमांशु भगत ने दूसरा और हल्द्वानी के संतोष सिंह ने तीसरा हासिल किया। भाला फेंक में वाराणसी के अमित सिंह पहले, प्रयागराज के जानिसार अख्तर दूसरे और प्रयागराज के अंशू राय ने तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में हल्द्वानी के मनोज बिष्ट ने पहला, बरेली के अनमोल गंगवार ने दूसरा और बरेली के अतुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में मेरठ के वेदांत शर्मा प्रथम, प्रयागराज के प्रभाकर सिंह द्वितीय और वाराणसी के विशाल ने तृतीय रहे। 10,000 मीटर दौड़ में हल्द्वानी के प्रमोद पाटनी ने पहला और प्रयागराज के संदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के शॉटपुट में प्रयागराज की अंबे यादव अव्वल रहीं। वाॅलीबॉल में प्रयागराज के विनोद कुमार सिंह और आगरा के विशंभर दयाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता के परिणाम जीवन बीमा निगम के कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जीवन बीमा निगम के मानव संसाधन विकास के प्रादेशिक प्रबंधक ब्रजेंद्र नारायण और प्रयागराज मंडल वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में खेलकूद उन्नयन बोर्ड के सदस्य हरीश तिवारी, प्रयागराज मंडल की प्रबंधक कार्मिक नीति गोस्वामी, संजीव सिंह, अभिषेक पांडेय और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के विभिन्न खेलों के कोच आदि मौजूद रहे।