फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three fighter jets roar over Kashi People thrilled by Air Force rehearsal preparations for air show underway

काशी के गरजे तीन फाइटर जेट: एयरफोर्स की रिहर्सल से रोमांचित हुए लोग, एयर शो की तैयारी; नमो घाट हेलीपैड सील

Sat, 11 Jul 2026 12:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 12:05 PM IST
सार

Air Show in Varanasi: वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों के तहत शनिवार को काशी के आसमान में तीन फाइटर जेटों ने रिहर्सल की। तेज गर्जना और करतब देखकर नमो घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर नमो घाट के हेलीपैड क्षेत्र को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया। एयरफोर्स की रिहर्सल से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Three fighter jets roar over Kashi People thrilled by Air Force rehearsal preparations for air show underway
वाराणसी में एयरफोर्स की रिहर्सल से रोमांचित हुए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: शनिवार की सुबह काशी के आसमान में एक साथ तीन फाइटर जेटों की गर्जना सुनाई देने से शहरवासियों में उत्सुकता और रोमांच का माहौल बन गया। तेज आवाज के साथ लड़ाकू विमान शहर के ऊपर लगातार चक्कर लगाते रहे, जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों, छतों और सड़कों पर निकल आए। कई लोगों ने मोबाइल फोन से इस नजारे को कैमरे में कैद किया। माना जा रहा है कि यह प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों के तहत भारतीय वायुसेना की रिहर्सल का हिस्सा था।

विज्ञापन


उधर, नमो घाट पर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एयरफोर्स के अधिकारी और जवान हेलीपैड क्षेत्र में तैनात रहे। सुरक्षा कारणों से नमो घाट के फेस-2 के आगे आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। किसी भी व्यक्ति को हेलीपैड क्षेत्र की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई और लोगों को निर्धारित सीमा से ही वापस भेजा जाता रहा

विज्ञापन

आसमान में लगातार उड़ान भरते फाइटर जेटों की गर्जना दूर-दूर तक सुनाई देती रही। विमान अलग-अलग दिशा से उड़ान भरते हुए नमो घाट के ऊपर चक्कर लगाते रहे। इस दौरान घाट पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन सुरक्षा में लगे जवानों ने किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया। सुबह शुरू हुई यह गतिविधि करीब 11:40 बजे तक जारी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक साथ तीन फाइटर जेटों की उड़ान और उनकी तेज रफ्तार ने लोगों को रोमांचित कर दिया। घाट पर मौजूद लोग विमानों की तस्वीरें और वीडियो बनाने में जुटे रहे। हालांकि प्रशासन और वायुसेना की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन इसे वायुसेना दिवस के अवसर पर नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो की रिहर्सल माना जा रहा है।

फाइटर जेटों की गूंज से शनिवार सुबह काशी का आसमान रोमांच से भर उठा। नमो घाट पूरे समय आकर्षण का केंद्र बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने एयरफोर्स की इस अभ्यास उड़ान को उत्साह के साथ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed