फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boman Irani Actor Boman visited Vishwanath Temple remarked Kashi more magnificent imagined sat banks of Ganges

Boman Irani: अभिनेता बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- कल्पना से ज्यादा अद्भुत है काशी नगरी

Sat, 11 Jul 2026 12:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Jul 2026 12:28 AM IST
सार

Varanasi News: दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान बोमन ईरानी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद गंगा में क्रूज यात्रा कर घाटों का अवलोकन किया और पारंपरिक बनारसी व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा, काशी उनकी कल्पना से कहीं अधिक अद्भुत और आध्यात्मिक नगरी है।

विज्ञापन
Boman Irani Actor Boman visited Vishwanath Temple remarked Kashi more magnificent imagined sat banks of Ganges
अभिनेता बोमन ईरानी ने किए विश्वनाथ के दर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी ने शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे अभिनेता ने बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन संपन्न कराया। इस दौरान बोमन ईरानी ने श्रद्धापूर्वक मंत्रों का उच्चारण भी किया।

विज्ञापन


दो दिवसीय काशी प्रवास पर आए अभिनेता ने दर्शन-पूजन के बाद शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी करीब से जाना। उन्होंने गंगा में क्रूज यात्रा कर घाटों की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व का अवलोकन किया। यात्रा के दौरान उन्होंने दशाश्वमेध, अस्सी सहित प्रमुख घाटों की सुंदरता को निहारा और काशी के धार्मिक वातावरण की सराहना की।

विज्ञापन

बोमन ईरानी ने अपने प्रवास के दौरान शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया। इसके अलावा उन्होंने बनारस के पारंपरिक खान-पान का स्वाद लिया और स्थानीय संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। मंदिर दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया तथा कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अभिनेता ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे काशी को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। यह नगरी मेरी कल्पना से कहीं अधिक अद्भुत है। उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक परंपरा, गंगा घाटों का वातावरण और यहां के लोगों का अपनापन उन्हें काफी प्रभावित कर गया।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बोमन ईरानी के आगमन को लेकर भी मंदिर परिसर में लोगों में उत्साह देखने को मिला। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यहां दोबारा आने की इच्छा भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed