{"_id":"6988625ca9d49fd38001cd55","slug":"video-nasal-surgery-is-being-performed-at-sn-medical-college-in-agra-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिना चीरफाड़ तीन घंटे में ठीक होगी टेढ़ी नाक, खर्राटे भी होंगे दूर; यहां हो रही निशुल्क सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिना चीरफाड़ तीन घंटे में ठीक होगी टेढ़ी नाक, खर्राटे भी होंगे दूर; यहां हो रही निशुल्क सर्जरी
नाक मोटी या टेढ़ी है और खर्राटे भी आते हैं। रात में सांस लेने में परेशानी होती है तो बिना टांका या चीरफाड़ के दूरबीन विधि से तीन घंटे में ये परेशानी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी रोग विभाग में सेप्टो-राइनोप्लास्टी पर आयोजित कार्यशाला में इस विधि से सर्जरी कर प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। दिल्ली के डॉ. अर्पित अग्रवाल ने बताया कि खर्राटे आना, नाक बंद होना और रात में सांस लेने में परेशानी की वजह नाक की बनावट है। करीब 20 फीसदी मरीजों में ये जन्मजात और 80 फीसदी में चोट की वजह से ये परेशानी बनती है। ऐसी स्थिति में सेप्टो-राइनोप्लास्टी से ये परेशानी ठीक की जाती है। दूरबीन विधि से नाक के अंदरूनी हिस्से की हड्डी को सीधा करते हैं, जिससे सांस लेने का रास्ता साफ हो जाता है। नाक भी सीधी हो जाती है। इसमें चीरफाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। देहरादून के डॉ. शरद हरनौत ने बताया कि कई मरीजों के नाक की हड्डी टेढ़ी होने से सांस लेने का रास्ता बाधित हो जाता है और रात में नाक बंद हो जाती है। मुंह से सांस लेने पर गला सूखने लगता है। नाक की बनावट में सुधार करवाने के लिए भी सर्जरी कराई जा रही है। इसमें अधिकांश युवा हैं। नाक से जुड़ी सर्जरी में करीब 15 फीसदी नाक को सुंदर बनाने के लिए करा रहे हैं। बड़े शहरों में इसकी संख्या अधिक है। विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि दो सर्जरी का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिससे प्रशिक्षु चिकित्सकों को लाभ मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।