{"_id":"69886c56d7fd4693990811bd","slug":"video-gst-department-has-uncovered-tax-evasion-worth-crores-of-rupees-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ रुपये का लेन-देन, पकड़ी गई कर टैक्स चोरी; 70 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ रुपये का लेन-देन, पकड़ी गई कर टैक्स चोरी; 70 लाख की वसूली
कारोबारी ने अपनी अपंजीकृत फर्म के जरिये कागजों पर चार महीने में 76 करोड़ का कारोबार दिखाकर टैक्स चोरी की। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने पर राज्य कर विभाग ने 70 लाख रुपये की वसूली कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आगरा जोन के अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि दिनेश ट्रेडर्स नाम की अपंजीकृत फर्म चलाने वाले सुल्तानपुरा आगरा कैंट निवासी दिनेश अग्रवाल ने पंजाब नेशनल बैंक, शाखा बैंक कॉलोनी में मंडी समिति से आढ़तिये का लाइसेंस लेकर चालू खाता खुलवाया। फर्म में 76.14 करोड़ रुपये का लेन-देन होने पर विभाग ने जांच की। इसमें 17 करोड़ रुपये का लेन-देन अकेले सुमित जिंदल नाम के कारोबारी की फर्म शिव ट्रेडर्स के साथ निकला। आगे की जांच में पता चला कि सुमित के नाम पर विभाग में ही एसजे इंटरप्राइजेज नाम से एक अन्य फर्म पंजीकृत थी। इस फर्म पर भी बिना माल के कागजों पर ही खरीद बिक्री दिखाकर नौ करोड़ रुपये की आईटीसी चोरी पकड़ी गई थी। एसआईबी ने संयुक्त आयुक्त बीडी शुक्ला के नेतृत्व में दिनेश ट्रेडर्स के ठिकाने पर दस्तक दी। जांच के दौरान दिनेश ने बताया कि उन्हें धोखे में रखकर सुमित जिंदल ने छल से चालू खाता खुलवाया। इस पर दिनेश ट्रेडर्स के खाते से 70.74 लाख वसूला गया। साथ ही सुमित की फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले का पर्यवेक्षण अपर आयुक्त ग्रेड-2 अंजनी कुमार अग्रवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।