{"_id":"69886963b203e16dab066587","slug":"video-irregularities-were-found-in-sir-form-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 15 वर्ष की आयु में पिता, 30 में बने दादा...उम्र के गणित ने उड़ाए होश; 4.39 लाख को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 15 वर्ष की आयु में पिता, 30 में बने दादा...उम्र के गणित ने उड़ाए होश; 4.39 लाख को नोटिस
कोई 15 साल की उम्र में पिता बन गया तो कोई 30 साल में दादा। ये हम नहीं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भरे गए गणना प्रपत्र कह रहे हैं। प्रपत्र भरने में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। उम्र के इस गणित में मतदाता ऐसे उलझ गए हैं कि अब उनके मताधिकार पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे करीब 4.39 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आगरा जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक एसआईआर हुआ। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटे और फिर उन्हें भरवाकर जमा कराए। एसआईआर से पहले 36 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद 36 लाख में 8.36 लाख के नाम कट गए, जबकि 3.25 लाख की मैपिंग नहीं हो सकी थी। मैपिंग से छूटे 3.25 लाख मतदाताओं के साथ 4.39 लाख गलत गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं को भी नोटिस जारी होंगे। इस तरह जिले में अब कुल 7.64 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।