{"_id":"698869693c67c33eee0f7671","slug":"video-young-man-fell-into-pit-dug-for-laying-fiber-optic-cables-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फाइबर केबल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, बाल-बाल बची जान; पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फाइबर केबल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, बाल-बाल बची जान; पैर टूटा
आगरा के यमुनापार के इस्लाम नगर में कई दिन से बाधित पानी की सप्लाई की शिकायत करने जा रहा युवक सड़क पर खोदे गए चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। फाइबर केबल डाल रहे एयरटेल कंपनी के ठेकेदार ने बिना बैरिकेडिंग के ही किए गड्ढा छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने घायल युवक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। बार-बार बेहोश होने से आने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस्लामनगर निवासी राजुद्दीन क्षेत्र में दाल बेचने का काम करते हैं। बेटे जावेद ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत करने के लिए पिता शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। 100 मीटर दूर अंधेरे में उनका पैर फाइबर केबल में फंस गया और वह चार फीट गहरे गड्ढे में सिर के बल गिर गए। खुदाई स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी थी न ही बैरिकेडिंग की गई थी। उनकी चीख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और गड्ढे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पैर की हड्डी टूटने पर डॉक्टर ने कच्चा प्लास्टर बांधकर राजुद्दीन को घर भेज दिया। हालांकि, सिर में लगी चोट की वजह से बार-बार बेहोश होने पर परिजन राजुद्दीन को फिर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। स्थानीय पार्षद सज्जन अली ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने कंपनी के ठेकेदार को बैरिकेडिंग व खुदाई स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन ठेकेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। पार्षद ने कहा कि उन्होंने नगर आयुक्त और महापौर से ठेकेदार व कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।