{"_id":"6988626e0e2b31430f0974c3","slug":"video-special-offering-procession-has-been-sent-from-shri-krishna-janmabhoomi-to-kashi-vishwanath-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ के लिए भेजी विशेष प्रसाद यात्रा, महाशिवरात्रि पर किया जाएगा अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ के लिए भेजी विशेष प्रसाद यात्रा, महाशिवरात्रि पर किया जाएगा अर्पित
special offering procession has been sent from Shri Krishna Janmabhoomi to Kashi Vishwanath
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम के लिए विशेष प्रसाद यात्रा रविवार को विधिवत रूप से प्रेषित की गई। लाखों ब्रजवासियों ने कृष्ण भक्ति के भाव को हृदय में संजोए हुए इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भेजा गया यह प्रसाद महाशिवरात्रि के दिन काशी में भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। इस प्रसाद यात्रा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग में उमड़े। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और स्वयं को इस पुण्य अवसर का साक्षी बनाया। चारों ओर 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीकृष्ण' के उद्घोष गूंजते रहे। इस यात्रा के साथ फलाहारी लड्डू, मेवा, फल, माता गौरी के श्रृंगार और भगवती के आभूषणों सहित विशेष सामग्री काशी के लिए भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।